1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस ट्रिक से बनेगा स्पॉन्जी और टेस्टी रसमलाई, पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी, नोट कर लें विधि

इस ट्रिक से बनेगा स्पॉन्जी और टेस्टी रसमलाई, पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी, नोट कर लें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 01, 2025 06:19 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 06:26 pm IST

How to make Rasmalai: अगर, आपको भी रसमलाई का स्वाद बेहद पसंद है तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं ये मिठाई?

रसमलाई बनाने की विधि- India TV Hindi
रसमलाई बनाने की विधि Image Source : FREEPIK

अगर आपको मिठाई खाने का मन कर रहा है तो आप घर पर रसमलाई बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे बूढ़े हर किसी को इसका स्वाद पसंद आएगा। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रसमलाई की ये आसान रेसिपी। चलिए जानते हैं रसमलाई बनाने के तरीकों के बारे में।

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री:

दो लीटर दूध, एक चम्मच नींबू का रस, एक कप चीनी, तीन से चार इलायची, एक चुटकी केसर, गार्निश के लिए बादाम और पिस्ता (कटे हुए)

रसमलाई बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: छेना बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर दूध गर्म करें। जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें दो चम्मच नींबू का रस डालें। दूध को और पकने दें और जब तक कि दूध अच्छे से फट न जाए 

  • दूसरा स्टेप: फटे हुए दूध को किसी साफ सूती कपड़े में छान लें। उसके बाद छेने पर 1 से 2 कप ठंडा पानी डालें। इससे छेना ठंडा हो जाएगा। अब कपड़े को चारों ओर से उठाएं और इसे निचोड़कर सारा पानी निकाल दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, फटे हुए दूध को अच्छी तरह से मलें, जब तक वो सॉफ्ट न हो जाए। अब छेना को बॉल्स का शेप देकर दोनों हथेलियों से दबाकर हल्का चपटा कर दें।

  • चौथा स्टेप: अब एक तार की चाशनी बनाएं। एक गहरे बर्तन में आध पानी डालें और उसमें एक कप चीनी और 2 से 3 केसर मिलाएं। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब उसमें बॉल्स को डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद इनको दोनों हाथों से दबाकर दूसरे बर्तन में रखें।

  • पांचवा स्टेप: रबड़ी बनाने के लिए एक लीटर दूध को आधा लीटर होने तक गर्म करें। जब दूध गाढ़ा होने लगे तब इसमें, कटे हुए बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। अब इसमें तैयार की हुई बॉल्स डाल दें। अब इन्हें 3 से 4 घंटे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। लीजिए आपकी टेस्टी रसमलाई बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल