1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आधा कप बासी बचे चावल और एक कप मखाना से बन जाएगी रबड़ी, झटपट नोट करें रेसिपी

आधा कप बासी बचे चावल और एक कप मखाना से बन जाएगी रबड़ी, झटपट नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 24, 2026 06:30 am IST,  Updated : May 24, 2026 06:30 am IST

Leftover Rice Recipe: बासी बचे हुए चावल और मखाना से आप स्वाद से भरपूर रबड़ी बना सकते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

बासी चावल की रेसिपी- India TV Hindi
बासी चावल की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @COOK WITH MANSI

अगर, घर में बासी चावल बच गए हैं और कुछ मीठा खाने का मन है, तो अब उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं। आधा कप बचे हुए चावल और एक कप मखाने की मदद से आप घर पर स्वादिष्ट और मलाईदार रबड़ी (How To Make Rabdi) तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है और कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाती है। मखाने की हल्की क्रंच और चावल की क्रीमी टेक्सचर इस मिठाई का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। तो देर किस बात की, नोट कर लें इस आसान और टेस्टी रबड़ी की रेसिपी।

रबड़ी बनाने के लिए सामग्री:

आधा कप बासी चावल, 1 कप मखाना, 1 लीटर दूध, 4-5 बड़े चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 8-10 बादाम और पिस्ता, 1 छोटा चम्मच घी, केसर के कुछ धागे

 

रबड़ी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले पैन में थोड़ा घी गर्म करें और मखानों को हल्का क्रिस्पी होने तक भून लें। फिर आधे मखाने दरदरे पीस लें और बाकी साबुत रखें।

  • दूसरा स्टेप:  एक कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।

  • तीसरा स्टेप: अब बचे हुए चावलों को हल्का मैश करके दूध में डाल दें। इससे रबड़ी की टेक्सचर क्रीमी बनेगी।

  • चौथा स्टेप:  दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो उसमें पिसे और साबुत दोनों मखाने डाल दें।

  • पांचवां स्टेप:  अब चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।

  • छटवां स्टेप:  ऊपर से कटे बादाम और पिस्ता डालें और गैस बंद कर दें।

  • सातवां स्टेप: अगर रबड़ी ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा गर्म दूध मिला लें। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां या चांदी का वर्क भी डाल सकते हैं। 

  • आठवां स्टेप:  रबड़ी को हल्का ठंडा करके सर्व करें। चाहें तो फ्रिज में रखकर चिल्ड भी खा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल