1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाएं रागी चीला, सेहत के लिए है सुपरफूड, नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बनाएं रागी चीला, सेहत के लिए है सुपरफूड, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 21, 2026 08:46 am IST,  Updated : Jun 21, 2026 08:46 am IST

रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में इसे सुपरफूड माना गया है। ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट में रागी चीला आपको पूरे दिन एनर्जी देने के साथ साथ फिट रखने में मदद कर सकता है। यहां हम रागी चीला की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

 रागी चीला रेसिपी- India TV Hindi
रागी चीला रेसिपी Image Source : SUNITA AGARWAL/YOUTUBE

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते। तो कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि सुबह का ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो न केवल झटपट बन जाए, बल्कि दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी भी दे। अगर आप पराठे और पोहे से हटकर कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो रागी चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रागी को आयुर्वेद में 'सुपरफूड' माना गया है। यह वजन घटाने, डायबिटीज कंट्रोल करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में बेहद मददगार है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और क्विक रेसिपी।

सामग्री

  • रागी का आटा: 1 कप
  • सूजी या बेसन (बाइंडिंग के लिए): 1/4 कप
  • दही: 1/4 कप (हल्का खट्टा)
  • बारीक कटा प्याज: 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटी शिमला मिर्च और गाजर: 1/2 कप
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • अदरक का पेस्ट: 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर और चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: बैटर तैयार करने के लिए
  • तेल या घी: चीला सेकने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1 

सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में रागी का आटा, सूजी या बेसन और दही को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकोड़े के घोल जैसा स्मूथ बैटर तैयार करें। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न पड़ें।

स्टेप 2 
इस घोल में कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हरा धनिया डालें। इसके बाद जीरा पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

स्टेप 3
अब एक नॉन-स्टिक तवा या डोसा पैन गैस पर गर्म करें। तवे पर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर उसे चिकना कर लें।

स्टेप 4
गैस की आंच को धीमा करें और तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच बैटर डालें। इसे डोसे की तरह गोल घुमाते हुए फैलाएं। इसके किनारों पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं।

स्टेप 5
चीले को मध्यम आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि इसकी ऊपरी सतह सूखी न दिखने लगे और किनारे तवे को छोड़ने न लगें। अब इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल