1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हाई प्रोटीन पनीर बटर मसाला रेसिपी, एक बार इस तरह बनाकर जरूर ट्राई करें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

हाई प्रोटीन पनीर बटर मसाला रेसिपी, एक बार इस तरह बनाकर जरूर ट्राई करें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 10, 2026 02:03 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 02:07 pm IST

बाजार में जाकर पनीर बटर मसाला तो खूब खाया होगा, लेकिन एक बार इस सब्जी को घर में बनाकर भी खाएं। यकीन मानिए इस तरह पनीर बटर मसाला बनाकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

पनीर बटर मसाला रेसिपी- India TV Hindi
पनीर बटर मसाला रेसिपी Image Source : INDIA TV

पनीर की सब्जी का स्वाद कई बार एक जैसा लगता है। ज्यादातर घरों में मटर पनीर या कढ़ाई पनीर ही बनता है। अगर इससे अलग कोई डिश खानी है तो फिर लोग किसी होटल या रेस्टोरेंट जाकर ही ऑर्डर करते हैं। पनीर बटर मसाला भी ऐसी ही रेसिपी है जिसे घर में बहुत कम लोग बनाकर खाते हैं। लेकिन एक बार आप इसे अपने घर में बनाकर खाएंगे तो फिर इसी तरह पनीर बनाएंगे। पनीर बटर मसाला का स्वाद बहुत क्रीमी और टेस्टी होता है। बच्चों को भी ये पनीर की सब्जी खूब पसंद आती है। एक बार इस तरह पनीर बटर मसाला बनाकर जरूर खाएं।

पनीर बटर मसाला रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए 1 पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करना है। इसमें 1 तेज पत्ता, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1 बड़ा चम्मच अदरक और 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें 2 कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक पका लें।

दूसरा स्टेप- इसमें 4 टमाटर, 5-6 काजू, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें और अब सारी चीजों को गलने तक पकाएं। इसमें 150 ग्राम लो फैट पनीर, धनिया पाउडर, शाही पनीर मसाला, काली मिर्च और जरूरत पड़ने पर थोड़ा और नमक डाल दें।

तीसरा स्टेप- अब इसे 2 मिनट के लिए पकाएं और फिर मिश्रण को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें। पनीर के लिए एकदम क्रीमी ग्रेवी बनकर तैयार है। आप चाहें तो ग्रेवी को किसी मोटी छन्नी से छान भी सकते हैं। 

चौथा स्टेप- अब कड़ाही में 1-2 चम्मच बटर डालें और इसमें तैयार ग्रेवी को डालकर हल्का पकाएं। अब अपने हिसाब से ग्रेवी को पतला या गाढ़ा करें और कटे हुए 200 ग्राम पनीर के टुकड़े डाल दें। ऊपर से कसूरी मेथी, 1 बड़ा चम्मच टमाटर केचप डालें और नमक स्वादानुसार मिला दें।

पांचवां स्टेप- इसे मीडियम फ्लेम पर 2-3 मिनट तक पकाएं और जब सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। तैयार है एकदम बाजार जैसा स्वादिष्ट और क्रीमी पनीर बटर मसाला। आप इसे रोटी, नान, चावल या जीरा राइस के साथ गरमागरम परोसें।

मलाईदार और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे सर्व करते वक्त ऊपर से थोड़ा क्रीम डाल दें। घर आए मेहमानों को एक बार ये पनीर बटर मसाला बनाकर जरूर खिलाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल