1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर की सब्जी, बंद कर देंगे आप बाहर से मंगाकर खाना!

घर में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर की सब्जी, बंद कर देंगे आप बाहर से मंगाकर खाना!

 Published : Mar 01, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 06:43 pm IST

ज्यादातर लोगों को घर की बनी पनीर की सब्जी का स्वाद पसंद नहीं होता है। तो, कुछ लोग बाहर इसी को खाने जाते हैं। जबकि आप कुछ टिप्स की मदद से रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर की सब्जी घर में बना सकते हैं।

restaurant style paneer sabji- India TV Hindi
restaurant style paneer sabji Image Source : SOCIAL

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो कि  रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर की सब्जी ही पसंद करते हैं। क्या आपको घर में बनी पनीर की सब्जी पसंद नहीं आती है या फिर उस तरह से इसकी ग्रेवी नहीं तैयार हो पाती। तो, आप इस रेसिपी के जरिए घर में ही रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर की सब्जी बना लेंगे। इस सब्जी को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको एक बार इसका तरीका जान लेना है और फिर घर में उसी तरह से आपको इस सब्जी को बनानी है।

घर में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर की सब्जी

-4 प्याज बड़ा-बड़ा काटकर रख लें

-4 टमाटर
-2 हरी मिर्च
-लहसुन और अदरक
-दालचीनी
-जीरा
-लौंग
-बड़ी इलायची और छोटी इलायची
-काली मिर्च
-घी
-काजू
-क्रीम और दही

paneer butter masala
Image Source : SOCIALpaneer butter masala

32 बीमारियों को न्योता देते हैं ये फूड्स, बंद कर दें यूं रोज-रोज चटकारे मारकर खाना!

पनीर की सब्जी की रेसिपी

-आपको करना ये है कि पहले एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा घी डालें।
-इसमें दालचीनी, काजू, जीरा, लौंग, बड़ी इलायची और छोटी इलायची, काली मिर्च, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें।
-सबको हल्का-हल्का भूनकर निकाल लें।
-अब इसे मिक्सर में पीस लें।
-इसी दौरान इसमें क्रीम या फिर दही मिला लें।
-सबको अच्छी तरह से पीसकर रख लें।
-अब एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें।
-इसमें ऊपर से जीरा डालें और ये तमाम पीसी हुई चीजें डाल लें।
-अब इसमें ऊपर से लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल लें।
-नमक डालें और सबको अच्छी तरह से भूनकर पकाएं। 
-जब ये पकने लगे तो इसमें पनीर डालें।
-ऊपर से कसूरी मेथी डालें।
-थोड़ा और पकाएं। 
-अब ऊपर से आधा प्याद काटकर लच्छेदार तरीके से डालें।
-हल्का पानी डालकर पकाएं और फिर सर्व करें।

शुगर पचाने की गति बढ़ा देता है ये मसाला, जानें डायबिटीज में इसके सेवन का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल