1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाकाहारी लोग इस सब्जी को खाकर ले सकते हैं मटन कीमा का स्वाद, जानिए रेसिपी

शाकाहारी लोग इस सब्जी को खाकर ले सकते हैं मटन कीमा का स्वाद, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 30, 2024 11:43 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 11:43 am IST

Soya Keema Recipe: वेजिटेरियन खाने में मटन कीमा का स्वाद लेना है तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। स्वाद ही नहीं ये दिखने में एकदम कीमा जैसा लगता है। इस सब्जी के फायदे भी मटन के जितने ही हैं। जानिए कैसे बनाते हैं वेज कीमा?

सोया कीमा रेसिपी- India TV Hindi
सोया कीमा रेसिपी Image Source : SOCIAL

शाकाहारी लोगों को अगर मटन कीमा का स्वाद लेना है तो आप सोयाबीन चंक्स या फिर ग्रेनुअल से कीमा बना सकते हैं। ये दिखने में और स्वाद में एकदम मटन कीमा जैसा लगता है। सोयाबीन आलू की सब्जी जिन्हें पसंद नहीं आती वो इस तरह कीमा स्टाइल में सब्जी बना सकते हैं। खासबात ये है कि सोयाबीन की ये सब्जी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर को सभी जरूरी विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स मिलते हैं। सोयाबीन कीमा कैसे बनाते हैं जानिए रेसिपी।

सोयाकीमा बनाने की रेसिपी

  1. सोया कीमा बनाने के लिए आपको 1 कप सोया चंक या ग्रेनुअल्स ले सकते हैं।

  2. इसे पानी में धो लें और करीब 10 मिनट के लिए भिगो दें।

  3. अब सोयाचंक से पानी निचोड़ लें और चंक्स को हल्का मिक्सी में डालकर ग्राइंड करना है।

  4. आपको इसे बहुत ज्यादा बारीक नहीं पीसना है। हल्का दरदरा ही पीसकर निकाल लेना है।

  5. पिसे हुए सोयाचंक में 1 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा कप दही डालें जो खट्टा नहीं होना चाहिए।

  6. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच मीट मसाला डाल दें ये वेज होता है, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर दें।

  7. अब ग्रेवी के लिए 3 प्याज को बारीक काट लें और 1 इंच अदरक को लच्छा बना लें और 1 इंच अदरक को पीस लें।

  8. सोया कीमा में डालने के लिए आधा कप उबले हुए हरे मटर ले लें।

  9. 1 टमाटर को पीस लें और इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।

  10. अब कड़ाही में देसी घी डालें और इसमें आधा चम्मच जीरा डालें, फिर 1 चुटकी हींग और कटे प्याज डाल दें।

  11. प्याज को आपको डीप ब्राउन होने तक पकाना है और जब ब्राउन हो जाए तो समझ लें प्याज भुन गया है।

  12. अब प्याज में 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और हल्दी डाल दें और मटर मिक्स कर दें।

  13. थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें और इसमें नमक मिला दें।

  14. जब टमाटर तेल छोड़ दें तो तक आपको इसमें सोया कीमा मलाना है और इसे थोड़ी देर भून लें।

  15. अब इसे ढ़ककर करीब 10 मिनट के लिए एकमद स्लो गैस पर पकाएं।

  16. कीमा को चलाते हुए मिला लें और इसमें लंबी कटी हरी मिर्च अदरक के छल्ले और हरा धनिया डाल दें।

  17. अब ऊपर से 1 चम्मच देसी घी या बटर डालकर कीमा को सर्व करें।

  18. आप इसे रोटी, पराठा या फिर पाव के साथ खा सकते हैं। ये एकदम मटन कीमा वाला स्वाद देगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल