1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सलाद नहीं पसंद तो ऐसे बनाकर खाएं खीरा की टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाती है तैयार

सलाद नहीं पसंद तो ऐसे बनाकर खाएं खीरा की टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाती है तैयार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 29, 2024 09:28 am IST,  Updated : Apr 29, 2024 09:28 am IST

Kheera Vegetable Recipe: जिन लोगों को सलाद में खीरा खाना पसंद नहीं है वो खीरा की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। आप सूखी या किसी भी तरह की सब्जी बना सकते हैं। जानिए कैसे मिनटों में बन सकती खीरा की टेस्टी सब्जी?

खीरा की सब्जी कैसे बनाएं- India TV Hindi
खीरा की सब्जी कैसे बनाएं Image Source : INDIA TV

गर्मियों में शरीर को पेट को ठंडा रखने के लिए खीरा जरूर खाएं। खीरा खाने से तेजी से वजन कम होता है। सलाद में खीरा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को खीरा सलाद के रूप में ज्यादा पसंद नहीं आता। ऐसे में आप खीरा की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। जी हां खीरा का रायता, सलाद, सैंडविच तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन आज हम आपको एकदम स्वादिष्ट और चटपटी खीरा की सब्जी बनाना बता रहा है। इस सब्जी को फटाफट तैयार किया जा सकता है। घर में कभी सब्जी कम पड़ जाए को आप खीरा की सब्जी बना सकते हैं।

खीरा की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 मीडियम खीरा
  • 2 टमाटर
  • 1 प्याज
  • अदरक
  • हरीमिर्च
  • 5 कली लहसुन
  • 1 बड़ी इलायची
  • 2 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • खड़ी लाल मिर्च
  • सूखा धनिया पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • 4 स्पून सरसों का तेल

खीरा की सब्जी कैसे बनाते हैं, जानें रेसिपी

  1. खीरा की सब्जी बनाने के लिए पहले खीरा को धो लें और फिर छिलका समेत लौकी जैसे चौकोर शेप में काट लें।

  2. मिक्सी में प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लौंग और इलायची डालकर पीस लें और पेस्ट बना लें।

  3. एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें जीरा, हींग डालकर साबुत लाल मिर्च और तेजपत्ता डाल दें।

  4. इसके बाद तेल में पिसा हुआ प्याज वाला मसाला डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें।

  5. प्याज भुनने के बाद टमाटर वाला पेस्ट डालें और तेल छोडने तक मसाले को अच्छी तरह भून लें।

  6. अब मसाले में पिसे हुए मसाले धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, नमक डालकर मिला लें और 2 मिनट तक भून लें।

  7. अब खीरा डाल दें और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर सब्जी को पकाएं।

  8. करीब 5 मिनट बाद चेक कर लें कि खीरा पक गए हैं या नहीं। आपको इसे ज्यादा देर नहीं पकाना है।

  9. अब सब्जी में गरम मसाला डाल दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिक्स कर दें।

  10. तैयार है खीरा की मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी जिसे आप रोटी, पूरी, पराठे के साथ खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल