1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पाइनएप्पल रसम रेसिपी, देखते ही मुंह में आने लगेगा पानी, पसंद आएगा खट्टा माठी स्वाद

पाइनएप्पल रसम रेसिपी, देखते ही मुंह में आने लगेगा पानी, पसंद आएगा खट्टा माठी स्वाद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 24, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 02:13 pm IST

बारिश में चावल के साथ गर्मागरम पाइनएप्पल रसम खाने को मिल जाए को मजा ही आ जाए। इसका खट्टा मीठा सा स्वाद आपके सारे टेस्ट बड्स खोल देगा। पाइनएप्पल रसम बनाना भी आसान है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

पाइनएप्पल रसम रेसिपी- India TV Hindi
पाइनएप्पल रसम रेसिपी Image Source : INDIA TV

बारिश के मौसम में गर्मागरम चीजें खाने का मन करता है। इस मौसम में सिर्फ चाय पकोड़े नहीं बल्कि कुछ दूसरी चीजें भी भरपूर स्वाद देने और सेहत को बेहतर बनाने का काम कर सकती हैं। अगर आपको कुछ गर्म, खट्टा और चटपटा खाने का मन है तो अनानास रसम यानि पाइएप्पल रसम बनाकर खा सकते हैं। इस मौसम में पाइनएप्पल सबसे ज्यादा मिलते हैं। पाइनएप्पल एक बहुत स्वादिष्ट फल है विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप इसे ऐसे ही कच्चा खा सकते हैं, पाइनएप्पल का जूस बनाकर पी सकते हैं या फिर पाइनएप्पल की रसम बनाकर खा सकते हैं। पाइनएप्पल रसम खाने में स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना भी आसान है। फटाफट नोट कर लें पाइनएप्पल रसम की रेसिपी।

पाइनएप्पल रसम की रेसिपी

पहला स्टेप- पाइनएप्पल रसम बनाने के लिए एक पका हुआ पाइनएप्पल ले लें और उसे छील लें। अब पाइनएप्पल को गोल-गोल स्लाइस में काट लें। स्लाइस को एक-एक करके पैन में रखकर दोनों तरफ से सेंक लें। अब सेंके हुए पाइनएप्पल को टुकड़ों में काट लें। एक कड़ाही में कटे हुए पाइनएप्पल स्लाइस डालें, इसमें बारीक कटे 1-2 टमाटर, 2 हरी मिर्च लंबी काटकर डालें, इसमें थोड़ी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और पानी डालें।

दूसरा स्टेप- अब पाइनएप्पल को मुलायम होने तक इसे पकाएं। जब पाइनएप्पल पक जाएं तो इसमें अपने हिसाब से पकी हुई अरहर की दाल और 1 गिलास पाइनएप्पल जूस मिलाएं। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और उबाल आने तक पकाएं। जारी चीजों के पकने पर थोड़ा नींबू का रस इसमें मिला दें। अब इसके लिए एक खुशबूदार तड़का तैयार करना है।

तीसरा स्टेप- तड़का के लिए पैन में घी या तेल गर्म करें। इसमें हींग, राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और 1 चम्मच उड़द दाल डालें। सारी चीजों को पकने के बाद गर्मागरम रसम में मिला दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और तैयार है एकदम स्वादिष्ट और खट्टी मीठी पाइनएप्पल रसम, इसे आप ऐसे ही खाएं या चावल के साथ इंजॉय करें। बच्चों और बड़ों सभी को पाइनएप्पल रसम का स्वाद खूब पसंग आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल