1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आम की मीठी चटनी के आगे फेल हैं सारी सब्जियां, फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी

कच्चे आम की मीठी चटनी के आगे फेल हैं सारी सब्जियां, फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 15, 2024 03:37 pm IST,  Updated : May 15, 2024 03:37 pm IST

गर्मियों सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार कच्चे आम की ये मीठी गुड़ वाली चटनी जरूर ट्राई करें। इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा। जानिए रेसिपी।

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी- India TV Hindi
कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी Image Source : FREEPIK

गर्मी के दिनों में चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देती है। इस मौसम में आप आम की खट्टी-मीठी चटनी खा सकते हैं। कैरी की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। रोटी सब्जी के साथ अगर चटनी भी मिल जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। कच्चे आम की चटनी को आप रोटी, पराठा या फिर कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं। इस चटनी को आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। 10 दिन तक ये चटनी खराब नहीं होगी। मम्मी और दादी के हाथ का स्वाद इस चटनी में आता है। जानिए कैसे बनाते हैं आम की खट्टी मीठी चटनी।

आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने की रेसिपी

  1. चटनी बनाने के लिए आपको 1 कच्चा आम लेना है उसे धोकर अच्छी तरह छील लें।

  2. अब आम को बारीक टुकड़ों में काट लें और गुठली को हटाकर निकाल दें।

  3. आप इस चटनी को सिल बट्टा से बनाएंगे तो ज्यादा स्वाद आएगा और टेक्सचर भी अच्छा होगा।

  4. अगर सिल पर बनाने का समय नहीं है तो आप मिक्सी में भी आम की चटनी बना सकते हैं।

  5. हम आपको मिक्सी में बनाना बता रहे हैं। इसके लिए मिक्सी के मसाले वाले जार में कटे आम के टुकड़े डालें।

  6. अब इसमें करीब 1 चम्मच सौंफ और आधा चम्मच छोटी खाने वाली सौंफ डालें।

  7. इसमें लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक मिक्स कर दें और मिक्सी में चटनी पीस लें।

  8. जब आम थोड़े पिस जाएं तो चटनी में गुड़ के 2-3 टुकड़े डालकर एक बार फिर से मिक्सी चला दें।

  9. आम की चटनी को खट्टा मीठा आप अपने स्वाद के हिसाब से बना सकते हैं।

  10. तैयार है आम की स्वादिष्ट खट्टी मीठी चटनी, जिसे आप किसी भी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।

  11. इस तरह ये चटनी 10-15 दिनों तक खराब नहीं होगी और आसानी से खाई जा सकती है।

  12. आम की चटनी को आप परांठा या रोटी के साथ सर्व करें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल