1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आम की ऐसी तीखी और चटपटी चटनी पहले नहीं खाई होगी, एक बार जरूर बनाकर खाएं, जानिए रेसिपी

कच्चे आम की ऐसी तीखी और चटपटी चटनी पहले नहीं खाई होगी, एक बार जरूर बनाकर खाएं, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 18, 2025 11:51 am IST,  Updated : Apr 18, 2025 12:01 pm IST

कच्चे आम की चटनी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी। पराठे, रोटी और चावल के साथ ये चटनी खाएंगे तो मजा आ जाएगा। जानिए कैसे बनाते हैं कच्चे आम, टमाटर और प्याज की चटनी, जो खाने में लगती है सुपर टेस्टी।

कच्चे आम और टमाटर की चटनी- India TV Hindi
कच्चे आम और टमाटर की चटनी Image Source : SOCIAL

सब्जी की दुकान पर हरे-हरे कच्चे आम खूब बिक रहे हैं। सीजन के फल और सब्जियों को किसी न किसी तरह आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना कच्चे आम की चटनी खाने से लू लगने के खतरे को कम किया जा सकता है। कच्चे आम की चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। आम की चटनी में प्याज, टमाटर और साबुत लाल मिर्च डालकर बनाएं। इस चटनी को बनाते वक्त ही आपके मुंह से पानी आने लगेगा। आम की इस चटनी का गजब का स्वाद होता है। इस चटपटी चटनी को एक बार बनाकर जरूर खाएं। खास बात ये है कि इसकी रेसिपी बड़ी आसान है। जानिए कैसे बनाते हैं कच्चे आम की चटपटी चटनी।

कच्चे आम की चटपटी चटनी

स्टेप-1- आपको 2 कच्चा आम लेना है। 2 टमाटर लेने हैं। 3-4 सूखी लाल मिर्च, एक छोटा प्याज, 2 कली लहसुन की लेनी है। अब सारी चीजों को धो लें। लहसुन और प्याज को छील लें।

स्टेप-2- अब एक पैन में थोड़ा सरसों का तेल डालें। उसमें आम को दो हिस्सों में काटकर गुठली निकालकर तेल में रख लें। ऐसे ही टमाटर को दो भाग में काटकर तेल में रख दें। अब प्याज को भी ऐसे ही दो हिस्सों में काटकर पैन में रख दें।

स्टेप-3- पैन में लहसुन की कली डालें और साबुत लाल मिर्च डाल दें। 8-10 करी पत्ता डाल दें। अब इसे कवर करके मीडियम फ्लेम पर 5-7 मिनट पकने दें। थोड़ी देर पकने के बाद पलट दें और दूसरी ओर से भी पकने दें।

स्टेप-4- आप चाहें तो इसमें थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। जब ये सारी चीजें हल्की गल जाएं तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब टमाटर का छिलका हटा दें और आम को टुकड़ों में काल लें। 

स्टेप-5- अब मिक्सी के जार में ये सारी चीजें डालें और नमक, हींग डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें चटनी को बीच-बीच में चलाते हुए मिक्स करें और दरदरा ही पीसना है। तैयार है कच्चे आम, टमाटर और प्याज की चटपटी चटनी। 

स्टेप-6- इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ भी खा सकते हैं। कच्चे आम की चटनी जल्दी खराब नहीं होती है। आप इसे फ्रिज में बनाकर रख दें। 2-3 दिन तक इस चटनी को आसानी से खा सकते हैं। इस चटनी का स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल