1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भांग के बीज की चटपटी चटनी, जिसे खाते ही जोड़ों का दर्द हो जाएगा दूर, ये है उत्तराखंड की मशहूर रेसिपी

भांग के बीज की चटपटी चटनी, जिसे खाते ही जोड़ों का दर्द हो जाएगा दूर, ये है उत्तराखंड की मशहूर रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 28, 2025 11:54 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 11:54 am IST

Bhang Ke Beej Ki Chutney: खाने में चटनी पसंद है तो एक बार उत्तराखंड की स्पेशल भांग की चटनी का स्वाद जरूर चख लें। ये चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाएगी बल्कि सेहत को भी चंगा बनाने में मदद करेगी। जानिए भांग के बीज की चटनी कैसे बनाते हैं?

भांग की चटनी रेसिपी- India TV Hindi
भांग की चटनी रेसिपी Image Source : SOCIAL

आपने नारियल, पुदीना, इमली, टमाटर, धनिया, लहसुन, आम, अमरूद, चुकंदर, आंवला की चटनी तो जरूर खाई होगाी। चटनी खाने में और भी जायका ले आती है। लेकिन क्या आपने पहाड़ो की सबसे लोकप्रिय भांग की चटनी खाई है। भांग का नाम सुनकर चौंकिए नहीं, जी हां ये है तो वही भांग पर इसकी चटनी आपने एक बार खा ली तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। भांग के बीज में किसी तरह का कोई नशा नहीं होता है। उत्तराखंड में कुमांउनी हो या गढ़वाली हर घर में ये चटनी बनती है। घर में कोई फंक्शन हो तो इस चटनी को जरूर बनाया जाता है। पहाड़ियों के लिए भांग की चटनी सिर्फ चटनी नहीं बल्कि एक इमोशन है। जानिए कैसे बनाते हैं भांग के बीज की चटनी? 

भांग के बीज की चटनी की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले भांग के बीजों को लें उन्हें तवे पर हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें। ब्राउन होते ही बीजों को ठंडा होने को लिए रख दें। 

दूसरा स्टेप- दूसरी तरफ 1 गट्ठी लहसुन यानि 8-10 कली, 6-7 सूखी लाल मिर्च, चटनी को ऑथेंटिक बनाने के लिए इसमें पुदीना भी डाल दें। दो टेबल स्पून नींबू का रस, 2 टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें।

तीसरा स्टेप- चटनी के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप सिल बट्टे का इस्तेमाल करें अगर सिल बट्टा नहीं है तो आप मिक्सर का भी यूज कर सकते हैं। सभी चीजों को मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा होने तक पीस लें।

चौथा स्टेप- लीजिए आपकी स्वाद में लजीज और सेहत से भरपूर भांग के बीजों की चटनी बनकर तैयार है। आप इसको चावल या रोटी के साथ खांए। यह चटनी यकीनन आपके खाने के स्वाद को डबल कर देगी। 

स्वाद के साथ सेहत के लिए नंबर 1 है भांग की चटनी 

भांग की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। भांग के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग और बाल लंबे और घने होते हैं। साथ ही भांग के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। सालों से हो रहे जो जोड़ों के दर्द और हड्डियों के लिए भी भांग के बीज लाभदायक होते हैं। इसलिए आप इस चटनी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल