1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दूध से करें ये छोटे से उपाय, होगी पैसो की वर्षा

दूध से करें ये छोटे से उपाय, होगी पैसो की वर्षा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 19, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 07:03 pm IST

अगर आप भी चाहते है कि आपको हर काम में सफलता और बिगड़ते हुए काम बन जाएं तो दूध का इस तरह इस्तेमाल कर इन समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए इन उपायों के बारें में।

milk
milk

घर में होगा लक्ष्मी का स्थाई वास
घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो इसके लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध तथा घी मिला लें। इस मिश्रण को पीपल के पेड़ की छाया के नीचे खड़े होकर इसकी जड़ में अर्पित करें।
 
बिजनेस की वृद्धि के लिए
सोमवार के दिन शिवालय जाकर जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करते समय रूद्राक्ष की माला से ऊं सोमेश्वराय नम: का 108 बार जप करें। साथ ही पूर्णिमा के दिन दूध मिश्रित जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें और घर व्यवसाय में उन्नति के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से घर में धन का आना आरंभ हो जाएगा।

बीमारियों से निजात पाने के लिए
रात को शिवालय में जल और दूध मिलाकर अर्पण करने के साथ ही िस मंत्र का 108 बार जाप करें- ऊं जूं सः।

 कुंडली में गुरु देने लगेगा शुभ फल
कुंडली में गुरु अशुभ प्रभाव दे रहा है तो दूध में चीनी, केसर या हल्दी मिश्रित कर शाम के समय ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे गुरु शुभ फल देने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल