1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हनुमान जयंती 2018: पवनपुत्र हनुमान के 10 ऐसे प्रसिद्ध मंदिर, जिसकी एक झलक से आपके सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

हनुमान जयंती 2018: पवनपुत्र हनुमान के 10 ऐसे प्रसिद्ध मंदिर, जिसकी एक झलक से आपके सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2018 11:20 am IST,  Updated : Mar 31, 2018 11:20 am IST

पवनपुत्र हनुमान भगवान शिव के अवतार हैं। श्रीराम भक्त हनुमान एक ऐसे भगवान हैं जिनकी पूजा किसी भी युग में की जाती है। भगवान हनुमान की पूजा भारत के हर कोने में की जाती है। आज सभी जगह हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।

hanuman- India TV Hindi
hanuman

धर्म डेस्क: पवनपुत्र हनुमान भगवान शिव के अवतार हैं। श्रीराम भक्त हनुमान एक ऐसे भगवान हैं जिनकी पूजा किसी भी युग में की जाती है। भगवान हनुमान की पूजा भारत के हर कोने में की जाती है। आज सभी जगह हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार हनुमान जयंती में राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का हो गए हैं जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी।

​ द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण हनुमान जयंती भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगी। ऐसा संयोग पूरे 120 साल बाद बना है। जोकि सभी के लिए शुभ साबित हो सकता है। जानिए भारत के ऐसे ही कुछ हनुमान मंदिर के बारें में। जहां के दर्सन मात्र से हर इचिछा पूरी हो जाती है। जानिए भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारें में।

हनुमान जयंती
हनुमान जयंती

प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

यहां महाभारत कालीन श्री हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर है।  यहाँ पर उपस्थित हनुमान जी स्वयम्भू हैं। बालचन्द्र अंकित शिखर वाला यह मंदिर आस्था का महान केंद्र है। दिल्ली का ऐतिहासिक नाम इंद्रप्रस्थ शहर है, जो यमुना नदी के तट पर पांडवों द्वारा महाभारत-काल में बसाया गया था। तब पांडव इंद्रप्रस्थ पर और कौरव हस्तिनापुर पर राज्य करते थे। ये दोनों ही कुरु वंश से निकले थे। हिन्दू मान्यता के अनुसार पांडवों में द्वितीय भीम को हनुमान जी का भाई माना जाता है। दोनों ही वायु-पुत्र कहे जाते हैं। इंद्रप्रस्थ की स्थापना के समय पांडवों ने इस शहर में पांच हनुमान मंदिरों की स्थापना की थी। ये मंदिर उन्हीं पांच में से एक है।

अगली स्लाइड में पढ़े और हनुमान मंदिरों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल