1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:45 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:46 am IST

पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। जानिए राशिनुसार क्या उपा. करना होगा शुभ...

Parma ekadashi 2018- India TV Hindi
Parma ekadashi 2018

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। आपको बता दूं कि अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से जाना जाता है। पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। साथ ही व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि मिलती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

अतः बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये, समाज के ऊंचे रसूख वाले लोगों में अपनी जगह बनाने के लिये, अपने कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाने के लिये, अपने पेन्डिंग पड़े कामों को पूरा करने के लिये, जीवन में खुशहाली के लिये, आर्थिक तंगी से बचने के लिये, परिवार में सुख-शांति बनाये रखने के लिये, जीवनसाथी के साथ अपने दाम्पत्य संबंधों को बेहतर करने के लिये, जीवन में भरपूर समृद्धि पाने के लिये, अन्न-धन संबंधी परेशानियों से बचने के लिये, अपने बच्चों की तरक्की और अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये, साथ ही अपनी विश लिस्ट में अधूरी पड़ी विश को पूरा करने के लिये आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को विभिन्न राशि वालों को भगवान विष्णु के निमित्त कौन-से उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से ...

मेष राशि

अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं या आप समाज के ऊंचे रसूख वाले लोगों में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करें और पूजा के समय एक रुपये का नोट या एक सिक्का भगवान के पास रखें। अब पूजा के दौरान भगवान को हल्दी का तिलक लगाएं और उसके बाद वहां रखें उस नोट या सिक्के पर भी तिलक लगाएं। अब पूरी पूजा विधि के दौरान और उसके बाद भी आज पूरा दिन उस नोट या सिक्के को वहीं रखा रहने दें। अगले दिन जब आप स्नान आदि से निवृत्त हो जाये तो भगवान के पास रखे उस नोट या सिक्के को वहां से उठाकर अपने पास संभालकर रख लें। आप चाहें तो उसे अपने ऑफिस की तिजोरी में भी रख सकते हैं।  इस प्रकार ये उपाय करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और जल्द ही समाज के ऊंचे रसूख वाले लोगों में आपकी जगह बनेगी।

वृष राशि
अगर आपको किसी पापकर्म का बोध है और अब आप उस बोध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह उठने के बाद, स्नान आदि के वक्त अपने नहाने के पानी में चार बूंद आंवले का रस मिलाएं। अब उस आंवले के रस मिले हुए पानी से स्वयं स्नान करें और स्नान के वक्त भगवान विष्णु का ध्यान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको सभी पापकर्मों के बोध से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल