1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:45 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:46 am IST

पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। जानिए राशिनुसार क्या उपा. करना होगा शुभ...

Parma ekadashi 2018
Image Source : PTIParma ekadashi 2018

मिथुन राशि
अगर आपके कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है और उसके चलते आपके बाकी काम भी पेन्डिंग में पड़े हुए हैं तो आज के दिन एक सूखा नारियल लीजिये। अब उस नारियल को बीच में से आधा काट दीजिये और आपकी जो भी परेशानी है, भगवान से उसका हल पाने की प्रार्थना करते हुए उस नारियल के अन्दर एक रूपये का सिक्का डाल दीजिये। अब दोनों आधे काटे हुए भागों को फिर से एक दूसरे के ऊपर रखकर मौली की सहायता से बांध दीजिये और मन्दिर में जाकर भगवान विष्णु को यह सूखा नारियल अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके कार्यों में जो भी बाधा आ रही है, वह स्वंय दूर होती चली जायेगी और आपके बाकी पेन्डिंग काम भी पूरे हो जायेंगे।

कर्क राशि
अगर आप अपने जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक बर्तन में थोड़ा दूध लें। उस दूध में एक-दो रेशे केसर के भी डाल दें। अब उस दूध से भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इस प्रकार भगवान को भोग लगाने के बाद उस केसर मिश्रित दूध को 10 मिनट के लिये वहीं रखा रहने दें। 10 मिनट बाद उस दूध को वहां से उठा लें और परिवार के सब सदस्यों को थोड़ा-थोड़ा दूध प्रसाद के रूप में पीने के लिये दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आयेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल