1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:45 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:46 am IST

पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। जानिए राशिनुसार क्या उपा. करना होगा शुभ...

Parma ekadashi 2018
Image Source : PTIParma ekadashi 2018

तुला राशि
अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने दाम्पत्य संबंधों को बेहतर करना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन दो बांसुरी के जोड़े लाइये। अब सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु के मन्दिर में जायें और अपने साथ दोनों बासुंरी के जोड़े भी लेकर जायें। वहां जाकर दोनों बांसुरी के जोड़ों को भगवान के दाहिनी तरफ रख दें और भगवान के आगे दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें। साथ ही अपने दाम्पत्य संबंधों को बेहतर करने की प्रार्थना भी करें। इसके बाद भगवान के पास रखे दो बांसुरी के जोड़ों में से एक बांसुरी का जोड़ाउठा लें और अपने साथ घर वापिस ले आयें, जबकि दूसरे बासुंरी के जोड़े को वहीं मन्दिर में ही रखा रहने दें। इस प्रकार जिस बांसुरी के जोड़े को आप घर लाएं, उसे अपने कमरे की पूर्व दिशा की दिवार पर क्रॉस करके, यानी दोनों बांसुरी को एक-दूसरे के ऊपर टेढ़ा करके लगा दें। आज के दिन ये खास उपाय करने से जीवनसाथी के साथ आपके दाम्पत्य संबंध बहुत बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने जीवन में भरपूर समृद्धि पाना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन किसी ब्राह्मण को घर पर भोजन के लिये आमंत्रित करें और उन्हें शुद्ध भोजन कराएं। भोजन खिलाने के बाद ब्राह्मण के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और दक्षिणा स्वरूप उन्हें कुछ न कुछ भेंट जरूर दें। अगर ब्राह्मण आपके घर भोजन के लिये न आ पायें तो उनके निमित्त एक थाली में भोजन निकालकर, उसमें कुछ दक्षिणा रखकर उनके घर दे आयें और वहीं पर उनका आशीर्वाद भी ले लें। आज के दिन इस प्रकार ब्राह्मण को भोजन कराकर कुछ दक्षिणा देने से आपके जीवन में भरपूर समृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल