1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:45 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:46 am IST

पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। जानिए राशिनुसार क्या उपा. करना होगा शुभ...

Parma ekadashi 2018
Image Source : PTIParma ekadashi 2018

कुंभ राशि
अगर आप अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन गीता का पाठ अवश्य करें। चाहें आप आज के दिन एक ही अध्याय का पाठ करें, लेकिन करें जरूर, लेकिन अगर आप पाठ नहीं कर सकते तो आज के दिन गीता की एक प्रति घर में लाकर जरूर रखें और उसे प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके कामों की सफलता सुनिश्चित होगी।

मीन राशि
अगर आपकी विश लिस्ट में कोई विश अधूरी पड़ी है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करें, उनके सामने धूप-दीप जलाएं, केले के नैवेद्य का भोग लगाएं। साथ ही भगवान को पीले पुष्प अर्पित करें और अपनी विश पूरी करने के लिये भगवान से प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी विश लिस्ट में अधूरी पड़ी विश जल्द ही पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल