1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:45 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:46 am IST

पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। जानिए राशिनुसार क्या उपा. करना होगा शुभ...

Parma ekadashi 2018
Image Source : PTIParma ekadashi 2018

सिंह राशि
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आज के दिन थोड़े-से पीली सरसों के दाने लें और उन्हें भगवान विष्णु के सामने रखें। अब भगवान के नारायण मंत्र का जाप करें।
मंत्र इस प्रकार है-
'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'
इस प्रकार 5 बार मंत्र जाप के बाद उन सरसों के दानों को वहां से उठा लें और अपने सिर के ऊपर से सात बार उतारिए। उतारने के बाद घर के दक्षिण कोणे में उन सरसों के दानों को कपूर की सहायता से जला दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी से जुड़ी परेशानी जल्द ही दूर होगी।

कन्या राशि
अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन सवा किलो चने की दाल लीजिये और उस दाल को परिवार के सब सदस्यों के हाथों से एक बार स्पर्श कराइए। अब भगवान का ध्यान करते हुए उस दाल को किसी जरूरतमंद को गिफ्ट कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल