1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

परमा एकादशी: एकादशी+ रविवार के योग में राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:45 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:46 am IST

पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति करता है। जानिए राशिनुसार क्या उपा. करना होगा शुभ...

Parma ekadashi 2018
Image Source : PTIParma ekadashi 2018

धनु राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपको या आपके परिवार को कभी भी अन्न की कमी का सामना न करना पड़े तो इसके लिये आज के दिन सात पीले रंग की कौड़ियां और सात हल्दी की गांठें लीजिये। अब इन्हें मन्दिर में रख दीजिये और इनकी विधिपूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करिये। अब 10 मिनट बाद उन कौड़ियों और हल्दी की गांठों को वहां से उठा लें और घर के अनाज में दबा दें। इससे आपको या आपके परिवार को अन्न की कभी कोई कमी नहीं होगी। इसके अलावा अगर आपको धन प्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उन कौड़ियों और हल्दी की गांठों को आप अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन प्राप्ति से जुड़ी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि
अगर आप अपने बच्चों की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद अपने बच्चों के हाथों से भगवान को किसी पीले रंग की मिठाई का भोग लगवाएं। अगर उस मिठाई पर एक-दो केसर के रेशे भी डाले हो तो और भी अच्छा है। भोग लगाते समय अपने बच्चों की तरक्की के लिये प्रार्थना करना न भूलें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चों की तरक्की जरूर सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल