1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 04:14 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आपको बता दूं कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

मिथुन राशि
अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शाम के समय श्री गणेश की विधिवत पूजा करके, उनके आगे घी का दीपक जलाकर, उनके इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-   
‘मेधोल्काय स्वाहा।‘
आज के दिन आपको 11 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि
अगर आप अपनी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते है तो उसके लिये आज के दिन आपको एक लोटे में जल लेना चाहिए और उसमें थोड़ी-सी हल्दी डालनी चाहिए। अब इस जल को गाय माता के अगले दोनों पैरों में चढ़ा दें। साथ ही गाय माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी जरूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल