1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 04:14 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आपको बता दूं कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

तुला राशि
अगर आपका मन किसी बात को लेकर व्यथित है, जिससे आपके परिवार के  लोग भी परेशान रहते हैं, तो आज के दिन आपको शाम के समय चन्द्रोदय होने पर चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य के लिये एक लोटे में जल लेकर, उसमें थोड़ा-सा दूध और अक्षत डालिये और चन्द्रदेव को अर्घ्य दीजिये।आज के दिन ऐसा करने से आपके मन की व्यथा दूर होगी। लिहाजा आपके परिवार के लोगों की परेशानी भी दूर होगी। आपको बता दूं कि चन्द्रोदय आज रात 09:21 पर होगा।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपनी नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं और दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शाम के समय गऊ माता को रोली-चावल का टीका लगाना चाहिए और उसे थोड़ा-सा गुड़ खिलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी नौकरी में सफलता जरूर मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल