1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 04:14 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आपको बता दूं कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

सिंह राशि
अगर आपके बच्चे को अपने करियर में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन आपको एक हल्दी की गांठ लेकर, उस पर मौली लपेटकर गणेश मन्दिर में अर्पित करनी चाहिए। साथ ही कपूर से भगवान की आरती करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे को करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।  

कन्या राशि
अगर आप अपनी जीवनशैली को लेकर चिंतित हैं या आप अपनी जीवनशैली को बेहतर करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अपने भार के बराबर हरा चारा लेकर किसी गऊशाला में दान करना चाहिए। अगर आप अपने भार के बराबर चारा दान न कर पायें तो अपने भार के दसवें हिस्से के बराबर हरा चारा आपको गऊशाला में दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी चिंता खत्म होगी और आपकी जीवनशैली बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल