1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 04:14 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आपको बता दूं कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

धनु राशि
अगर आप अपने बिजनेस को ऊंचाईयों तक ले जाना चाहते हैं या बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको एक साफ-सुथरा पान का पत्ता लेकर, उस पर दो इलायची और दो सुपारी के जोड़े रखकर भगवान गणेश को अर्पित करने चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने बिजनेस को ऊंचाईयों तक ले जाने में सफल जरूर होंगे।

मकर राशि
अगर आप जीवन में खुशियों की बहार लाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शुद्ध, साफ मिट्टी लेकर गाय की प्रतिमा बनानी चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा आदि के बाद उसे अपने घर में ही स्थापित कर लें। अगर आप स्वयं मिट्टी की गाय की प्रतिमा न बना पायें तो बाजार से मिट्टी से बनी गाय की मूर्ति लाकर, उसे घर में स्थापित करके, उसकी विधि-पूर्वक पूजा करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल