1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

संकष्टी चतुर्थी: गुरुवार के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 04:14 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही आपको बता दूं कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

कुंभ राशि
अगर आप हर तरह से अपनी संतान की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, उसे हर तरह की मुसीबत से बचाकर रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शाम के समय श्री गणेश की विधि-पूर्वक पूजा करने के बाद उनके इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
‘वक्र तुण्डाय हुं।‘
आज के दिन आपको 21 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपकी संतान की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, उन्हें किसी प्रकार की मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा।.

मीन राशि
अगर आप शारीरिक रूप से हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज के दिन आपको गेहूं या जौ में चने मिलाकर उन्हें उबालना चाहिए और उबालने के बाद थोड़ा ठंडा करके गाय माता को खिलाना चाहिए। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप शारीरिक रूप से हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल