1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 20 श्रमिकों की हत्या की

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 20 श्रमिकों की हत्या की

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2015 11:15 am IST,  Updated : Apr 11, 2015 11:15 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक श्रमिक शिविर पर हमला कर दिया और 20 लोगों की हत्या कर दी। हमले में तीन अन्य श्रमिक घायल भी हुए। समाचार पत्र

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक श्रमिक शिविर पर हमला कर दिया और 20 लोगों की हत्या कर दी। हमले में तीन अन्य श्रमिक घायल भी हुए।

समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, यह घटना बलूचिस्तान के तुर्बत शहर में हुई।

तुर्बत के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) इमरान कुरैशी ने कहा कि हमलावरों ने सो रहे मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।

हमले की अभी तक किसी भी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

कुरैशी ने अंदेशा जताया कि यह एक प्रायोजित हमला हो सकता है। सभी मजदूरों को कई गोलियां लगी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ये सभी मजदूर सिंध के थे और इस क्षेत्र में एक पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश