1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,637 हुई, अब तक 103 Coronavirus मरीजों की मौत

इंदौर में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,637 हुई, अब तक 103 Coronavirus मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 12:19 pm IST,  Updated : May 19, 2020 12:19 pm IST

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 72 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,565 से बढ़कर 2,637 पर पहुंच गयी है।

COVID-19 cases in Indore rise to 2637; death toll reaches 103- India TV Hindi
COVID-19 cases in Indore rise to 2637; death toll reaches 103 Image Source : PTI

इंदौर: देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 72 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,565 से बढ़कर 2,637 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Related Stories

उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पायी गयीं दो महिलाओं की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान पिछले तीन दिनों में मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 103 पर पहुंच गयी है।

जड़िया ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाली दोनों महिलाओं की उम्र 70-70 साल थी। वे मधुमेह व अन्य पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रही थीं। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में ही बना हुआ है।

प्रदेश में इस महामारी के 50 फीसद से ज्यादा मरीज अकेले इसी जिले में मिले हैं। इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।