1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 30, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 06:56 pm IST

मध्य प्रदेश में दो सगी बहनों ने एक-दूसरे के पति के साथ रहने का फैसला कर सबसे चौंका दिया। दोनों बहनें एक-दूसरे के पति के साथ रहना चाहती हैं। यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंच गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : MAGNIFIC

ग्वालियरः मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ मे एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया कि हर जगह चर्चा का विषय बन गया। यहां दर्ज किया गया महिला के अपहरण का मामला न केवल एक बल्कि दो प्रेम कहानियों क़ो समेटे हुए निकला। सुनवाई के दौरान दो पूर्व से ही विवाहित सगी बहनों ने अपने-अपने पति बदलने की इच्छा व्यक्त की। दोनों बाल बच्चेदार हैं। दोनों ने ही कोर्ट के सामने कहा कि वे अब अपने वर्तमान पति के साथ नहीं रहना चाहती बल्कि एक दूसरे के पति के साथ रहने की बात कहकर सबको चौका दिया।

हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका

छोटी बहन ने कहा कि उसकी रुचि अपने जीजा में है जबकि बड़ी बहन ने अपने बहनोई के साथ रहने की बात कही। सुनवाई में कोर्ट ने इसे अपहरण का मामला न मानते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज कर दी। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब गिरिजा शंकर निवासी दतिया ने हाई कोर्ट मे बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की जिसमें आरोप लगाया गया कि दतिया निवासी मायाराम ने उसकी पत्नी और बेटी को बंधक बना रखा है।

कोर्ट में महिला बोली- जीजा के साथ रहना चाहती हूं

याचिकाकर्ता क़ो उम्मीद थीं कि हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसकी पत्नी और बच्चे वापस लौट आएंगे। हाई कोर्ट ने पुलिस क़ो आदेश दिया कि वह महिला क़ो लाकर कोर्ट के समक्ष पेश करें। पुलिस उसे लेकर भी आई लेकिन जस्टिस के सामने पेश होते ही महिला ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है और वह मायाराम कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा बहनोई यानी बहन का पति है।

युवती ने कोर्ट को यह भी बताया कि वह अपने पति से अलग होने के लिए तलाक का केस पहले ही दाखिल कर चुकी है और अब वह अपने जीजा के साथ ही अपना आगे का जीवन बिताना चाहती है। इस रोमांचक कहानी में बड़ा ट्विस्ट  तब आया जब मायाराम की पत्नी ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताने के बजाय इसके पक्ष में ही अपनी सहमति दे दी। उसकी सगी छोटी बहन ने कोर्ट के सामने कहा कि अगर उसकी बड़ी बहन उसके पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे इसमें कोई दिक्क़त या आपत्ति  नहीं है। बल्कि उसे भी अपने जीजा यानी बहन के पति में दिलचस्पी है और वह अब उनके साथ रहना चाहती है। 

दोनों बहनों को बच्चे भी हैं

ख़ास बात ये कि दोनों बहनें शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, लेकिन अब वे एक-दूसरे के पति के साथ हसबैंड स्वीपिंग कर नए सिरे से घर बसाने की इच्छा जता रही है। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद एडवोकेट और विधि विशेषज्ञ भी इस अजीबोगरीब मुकदमे में महिलाओं के बयानों क़ो सुनकर स्तब्ध रह गए। दोनों ही बहनों का  इस बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि वे अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं हैं और आपसी सहमति से पतियों की अदला-बदली करना चाहती हैं।

 सांकेतिक तस्वीर
Image Source : MAGNIFIC सांकेतिक तस्वीर

हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

ग्वालियर हाई कोर्ट ने जब देखा कि दोनों महिलाएं बालिग हैं और अपनी मर्जी से फैसला ले रही हैं, तो उन्होंने इसे अपहरण का मामला मानने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने गिरजाशंकर द्वारा दायर की गई याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यहां किसी को बंधक नहीं बनाया गया है, बल्कि यह एक स्वेच्छा से चुना गया पारिवारिक विवाद है।

ग्वालियर के एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट धर्मेन्द्र शर्मा शर्मा ने बताया कि एक पति ने अपनी पत्नी क़ो लेकर हेवियस कॉरपस लगाईं थीं। इसके पालन में उसकी पत्नी क़ो हाई कोर्ट मे पेश किया गया। उसने कोर्ट के समक्ष बताया कि मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया बल्कि वह स्वेच्छा से रह रही है। हाई कोर्ट ने कहा कि अब यह परिवार में आपस का मामला है और हेवियस कॉरपस की याचिका निरस्त कर दी।

 

रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया, ग्वालियर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।