1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Gwalior Election Result 2023: ग्वालियर में भाजपा या कांग्रेस, किसकी होगी जीत? जानें क्या है पिछला ट्रैक रिकॉर्ड

Gwalior Election Result 2023: ग्वालियर में भाजपा या कांग्रेस, किसकी होगी जीत? जानें क्या है पिछला ट्रैक रिकॉर्ड

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:00 am IST

Gwalior Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्वालियर विधानसभा सीट बेहद अहम है। इस सीट पर भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस ने सुनील शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा को प्रद्युम्न सिंह ने 34 वोटों से हराया था।

Gwalior Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023 Who will win Gwalior Assembly Seat bjp or cong- India TV Hindi
प्रद्युम्न सिंह तोमर और सुनील शर्मा Image Source : FACEBOOK

Gwalior Election Result 2023: मध्य प्रदेश की राजनीति में ग्वालियर विधानसभा सीट अहम है। यहां साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार ग्वालियर में कौन जीत दर्ज करेगा यह देखना अहम होगा। बता दें कि साल 2020 में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस पार्टी के सुनील शर्मा को 34 वोटों के मार्जिन से हराया था। बता दें कि इस संसदीय क्षेत्र से विवेक शेजवलकर सांसद हैं जो भाजपा नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस के अशोक सिंह को 146842 वोटों से हराया था। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह तोमर को और कांग्रेस ने सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है।

ग्वालियर विधान सभा चुनल रिजल्ट्स लाइव यहां देखें - Click Here to Gwalior Election Results 2023 Live

पिछले चुनावों का परिणाम

विधानसभा चुनाव 2020 में प्रद्युम्न सिंह तोमर को 96,027 वोट मिले थे। वहीं सुनील शर्मा को 62,904 वोट मिले थे। वहीं बसपा के हरपाल मांझी तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 2,562 वोट मिले थे। बता दें कि 2018 में यहां से प्रद्युम्न सिंह तोमर चुनाव जीते थे। 2013 में जयभान सिंह पवैया, 2008 में प्रद्युम्न सिंह तोमर, 2003 में नरेंद्र सिंह तोमर, 1998 में नरेंद्र सिंह तोमर, 1993 में राघवीर सिंह बनवार सिंह, 1990 में धर्मवीर, 1985 में धर्मवीर, 1980 में तारा सिंह विओगी और 1977 में जगदीश गुप्ता ने विधानसभा चुनाव जीता था। 

कब हुई वोटिंग, कब जारी होगा रिजल्ट

ग्वालियर विधानसभा सीट के लिए 17 नवंबर को मतदान किया गया था। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग एक ही चरण में आयोजित किया गया था। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से प्रद्युम्न सिंह तोमर, कांग्रेस से सुनील शर्मा, मनीष काले निर्दलयी, रोहित गुप्ता आप, कौशल शर्मा भाकपा, पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।