1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चुनाव तारीख के ऐलान के बाद अब MP में भाई-बहन की जोड़ी मचाएगी धमाल, विंध्य और महाकौशल में राहुल-प्रियंका फूकेंगे ताकत

चुनाव तारीख के ऐलान के बाद अब MP में भाई-बहन की जोड़ी मचाएगी धमाल, विंध्य और महाकौशल में राहुल-प्रियंका फूकेंगे ताकत

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 10, 2023 02:45 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 02:45 pm IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पब्लिक रैली कर पार्टी में जोश भरने के लिए प्रदेश का दौरा करनेवाले हैं।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी- India TV Hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी Image Source : फाइल

भोपाल:मध्य प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद अब भाई-बहन की जोड़ी धमाल मचानेवाली है। जानकारी के मुताबिक विंध्य और महाकौशल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए चुनावी सभाएं करेंगे। राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को महाकौशल के मंडला में में जनसभा करेंगी।

Related Stories

दस दिनों में राहुल का दूसरा दौरा

बता दें कि राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यह दूसरी यात्रा,पहली यात्रा मालवा के कालापीपल में थी। एमपी में राहुल गांधी का दस दिनों में ये दूसरा दौरा है। राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे

विंध्य में ब्राह्मणों और आदिवासियों को साधने की कवायद

विंध्य रीजन में ब्राह्मणों और आदिवासियों को साधने की कवायद की जा रही है। विंध्य रीजन में शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, अनुपपूर, सिंगरौली, उमरिया जिले आते हैं। विंध्य रीजन की 30 विधानसभा सीटों में से 24 पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं, 6 सीट कांग्रेस के पास है। शहडोल में आदिवासी वोटर बड़ी संख्या में है।और पूरे विंध्य रीजन में ब्राह्मण, ओबीसी,आदिवासी और गोंड वोट हैं।

12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की सभा

प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला जिले के महाकौशल पहुंचेगी। प्रियंका का यह मध्य प्रदेश का चौथा दौरा होगा। प्रियंका ने 11 जून को महाकौशल के जबलपुर में ग्वारीघाट पर नर्मदा पूजा कर चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। बता दें कि महाकौशल रीजन में मंडला, जबलपुर, कटनी, कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, डिंडौरी और बालाघाट जिले हैं । इस क्षेत्र में विधानसभा की 38 सीटें हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में 24 सीटों पर कांग्रेस और 13 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। जबकि एक सीट पर कांग्रेस से बागी होकर लड़े निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। 38 सीटों में से आदिवासियों के लिए आरक्षित 13 सीट हैं जिनमें से 11 पर कांग्रेस और सिर्फ़ 2 सीटों पर बीजेपी विधायक हैं।

17 नवंबर को चुनाव, 3 दिसंबर को नतीजे

बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।  मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 115+ सीट चाहिए। राज्य में कुल 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 239 वोटर हैं। मध्य प्रदेश में बीते 5 साल में दो सरकारें बनी हैं एक कांग्रेस की और दूसरी बीजेपी की। जब 2018 के चुनावी नतीजे सामने आए तो 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी जो 15 महीने तक ही चल सकी। फिर इसके बाद राज्य में बीजेपी के सत्ता वापसी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।