1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 3 दलों की सरकार में एक अधिकारियों की ट्रांसफर कराता है और दूसरा नाराज होकर रुकवाता है: बीजेपी

3 दलों की सरकार में एक अधिकारियों की ट्रांसफर कराता है और दूसरा नाराज होकर रुकवाता है: बीजेपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 07:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 07:26 pm IST

मुंबई में 10 डीसीपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर और उसे रद्द करने के निर्णय पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने इसकी आलोचना की और कहा कि 3 दलों की सरकार होने से एक दल ट्रांसफर करता है दूसरा नाराज होकर रद्द करवाता है।

BJP criticize Maharashtra govt over transfer of dozen police officers canceled issue- India TV Hindi
BJP criticize Maharashtra govt over transfer of dozen police officers canceled issue

मुंबई: मुंबई में 10 डीसीपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर और उसे रद्द करने के निर्णय पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने इसकी आलोचना की और कहा कि 3 दलों की सरकार होने से एक दल ट्रांसफर करता है दूसरा नाराज होकर रद्द करवाता है। बीजपी प्रवाक्ता ने इसे कंफ्यूज सरकार बताया और कहा कि कोरोना काल में इस तरह के हालात में कोई भी निर्णय लिया जाता है दूसरे दिन उसे रद्द किया जाता है। 

मुंबई में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और महाराष्ट्र पुलिस सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के ट्रांसफर को रोक दिया गया है। रविवार को ट्रांसफर को रोकने के आदेश जारी किए गए। इससे चार दिन पहले मुंबई पुलिस मुख्यालय की ओर से एक दर्जन IPS और महाराष्ट्र पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया था, जिसे रविवार को एक नया आदेश जारी करके रद्द कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।