1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. संजय राउत से ऊब चुके हैं आदित्य ठाकरे, नीतेश राणे बोले- मुसलमानों के आरक्षण पर चर्चा होनी चाहिए

संजय राउत से ऊब चुके हैं आदित्य ठाकरे, नीतेश राणे बोले- मुसलमानों के आरक्षण पर चर्चा होनी चाहिए

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Avinash Rai
 Published : Dec 01, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 02:15 pm IST

महाराष्ट्र के भाजपा नेता नीतेश राणे ने संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संजय राउत से उनकी पार्टी के लोग ऊब गए हैं। साध ही आदित्य ठाकरे और उनके नाइट गैंग के लोग भी संजय राउत से ऊब चुके हैं।

bjp leader nitesh rane remark on sanjay raut muslim reservation and madrasa- India TV Hindi
भाजपा नेता नीतेश राणे ने संजय राउत पर साधा निशाना Image Source : TWITTER

महाराष्ट्र भाजपा के नेता नीतेश राणे ने शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को डुबाने का काम किया है। इसी वजह से जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लगाया ना कि पहले भाजपा ने लगाया। लेकिन अब उद्धव ठाकरे की सेना में लोगों ने संजय राउत मुक्त UBT का नारा लगाया है। यहां तक कि आदित्य ठाकेर और उनकी नाइट गैंग भी संजय राउत से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा, 'इस देश में जितने अल्पसंख्यक हैं उन्हें कितना आरक्षण देना चाहिए इसपर चर्चा होनी चाहिए।'

भाजपा नेता ने मुसलमानों पर दिया बयान

भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान अल्पसंख्यक (हिंदुओं) को मार दिया जाता है। वहां उनकी एक नहीं सुनी जाती है। यहां के अल्पसंख्यकों को स्कीम, योजना और आरक्षण चाहिए। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में जबतक हिंदूवादी सरकार है, ऐसा नहीं होने वाला है। वैसे धर्म के नाम पर इस देश में आरक्षण नहीं दिया जाता। इसलिए उन्हें ऐसी मांग नहीं करनी चाहिए। अगर हिम्मत है तो रास्ते पर आकर दिखाएं। उन्हें वापस कैसे भेजना है यह हमें अच्छे से आता है। नीतेश राणे ने मदरसों को लेकर भी बयान जारी किया।

मदरसों पर साधा निशाना

मदरसों को लेकर उन्होंने कहा कि मदरसों के माध्यम से आतंकी गतिविधियां होती हैं। वहां पर पढ़ाई कम और आतंकवाद ज्यादा सिखाया जाता है। आपको भारत में रहना है तो यहां के बच्चों के जैसे पढ़ाई क्यों नहीं कराते। आपको शरीयत की पढ़ाई करनी है। मदरसा बाहर से भला दिखता है लेकिन अंदर से आतंका की फैक्ट्री है। बता दें कि इससे पूर्व संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि पांच राज्यों में कांग्रेस जीत रही है। अगर मुकाबला कांटे का भी है तो यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।