1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: मिशन 2024 को लेकर बीजेपी का नया गेम प्लान! आज मुंबई में घोषित होगी 1200 सदस्यों की नई टीम

महाराष्ट्र: मिशन 2024 को लेकर बीजेपी का नया गेम प्लान! आज मुंबई में घोषित होगी 1200 सदस्यों की नई टीम

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : May 03, 2023 10:44 am IST,  Updated : May 03, 2023 10:44 am IST

महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की आज मुंबई में नई टीम घोषित करेगी। मिशन 2024 के को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी की गठन किया जा रहा है। इस टीम में 1200 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए अमृत कुंभ अभियान शुरू किया जा रहा है।

BJP- India TV Hindi
मिशन 2024 को लेकर बीजेपी आज घोषित करेगी नई टीम Image Source : PTI

2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसकी आंच राज्य में देखने को भी मिल रही है। महाराष्ट्र बीजेपी ने 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर बीजेपी आज मुंबई में प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करेगी। बता दें कि कार्यकारिणी में 1200 सदस्यों की नई टीम का ऐलान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, आज से राज्य में मिशन 2024 के को ध्यान में रखते हुए अमृत कुंभ अभियान शुरू किया जाएगा। ये अभियान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए शुरू किया जा रहा है। वहीं, इनके अलावा 15 मई तक जिला अध्यक्षों की नई टीम बनाई जाएगी। बता दें कि ये जानकारी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने दी है।

केंद्र व राज्य के नेता होंगे शामिल

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी का आज ऐलान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पार्टी की नई टीम में करीब 1200 सदस्य होंगे, इनमें केंद्र एवं राज्य के नेता को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। पार्टी की कार्यकारिणी में 105 पदाधिकारी, 250 विशेष निमंत्रित विधायक, सांसद, 750 निमंत्रित सदस्य, 1100 से 1200 नेताओं की कार्यकारिणी टीम होगी। इसके अलावा 15 मई तक जिला अध्यक्षों की भी नई टीम बनाई जाएगी।

2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से बीजेपी आगामी वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। सभी 48 लोकसभा सीट एवं 200 से अधिक सीट विधानसभा में जीतने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना युवती ने तय किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी 288 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी समन्वय भी नियुक्त करेगी। इसी प्रकार पार्टी अमृत कुंभ अभियान आरंभ कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी जोड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि जनसंघ के समय से काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए नानासाहेब उत्तमराव पाटिल अमृतकुंभ अभियान शुरू कर रही है। प्रत्येक जिले के 1000 से 1500 वरिष्ठ सहभागी होंगे।

ये भी पढ़ें-

तो क्या अपना इस्तीफा वापस लेंगे शरद पवार? आखिर क्यों मांगा है दो-तीन दिन का समय, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।