1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई से सटे पालघर में शराब को लेकर भिड़े रिश्तेदार, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई से सटे पालघर में शराब को लेकर भिड़े रिश्तेदार, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 12:34 am IST,  Updated : May 09, 2020 12:34 am IST

दोनों के बीच गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद थोड़ी देर में ही हिंसक हो गया और रामविलास राजभर नाम के युवक ने जगनदेव राजभर नाम के शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Arrested- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

पालघर. लॉकडाउन में सरकार ने शराब की बिक्री पर लगी रोक हटा दी है। शराब की बिक्री शुरू होने के बाद से शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, अब पालघर से एक चौंकाने  वाला मामला आया है, जहां शराब और शराब के पैसे को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। ये दोनों आपस में रिश्तेदार थे।

दोनों के बीच गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद थोड़ी देर में ही हिंसक हो गया और रामविलास राजभर नाम के युवक ने जगनदेव राजभर नाम के शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बोइसर के रेलवे यार्ड में मौजूद एक ट्रक के पीछे छुप गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।