1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

मुंबई की टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 06, 2024 08:08 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 08:59 am IST

मुंबई के काफी व्यस्त एरिया लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में शुक्रवार की सुबह आग लग गई है। बाएमसी ने बताया है कि दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

मुंबई की बिल्डिंग में लगी आग।- India TV Hindi
मुंबई की बिल्डिंग में लगी आग। Image Source : ANI

मुंबई के लोअर परेल वेस्ट इलाके में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, यह इमारत कमला मिल में स्थित है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस घटना को कंफर्म किया है। बीएमसी ने बताया है कि आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि टाइम्स टॉवर मुबई के काफी व्यस्त इलाके में स्थित है। 

कोई हताहत नहीं

बृहन्मुंबई नगर पालिका यानी BMC ने इस घटना के बारे में अपडेट जारी किया है। बीएमसी ने बताया है कि मुंबई के लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लग गई। मौके पर 9 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं। आग बुझाने का काम जारी है। 

सुबह 6.30 बजे के करीब आग लगी

टाइम्स टॉवर मुंबई के परेल वेस्ट में बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है। बीएमसी के मुताबिक,  लोअर परेल के कमला मिल परिसर में स्थित टाइम्स टॉवर में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी। फायर ब्रिगेड ने इस आग को लेवल 2 यानी बड़ी आग बताया है। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन घटनास्थल पर एंबुलेंस को रखा गया है।

ये भी पढ़ें- सेल्फी के चक्कर में नदी में गिरी लड़की, बचाने के लिए कूदा युवक भी डूबा, दोनों की मौत

दो मासूम बच्चों के शव को कंधे पर रखकर 15 किमी कीचड़ में पैदल चले मां-बाप, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।