1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Fire In Nagpur Forest: नागपुर के सुराबर्डी के जंगल में भीषण आग लगी, 6 किलोमीटर तक के एरिया को चपेट में लिया, देखें VIDEO

Fire In Nagpur Forest: नागपुर के सुराबर्डी के जंगल में भीषण आग लगी, 6 किलोमीटर तक के एरिया को चपेट में लिया, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 11, 2022 10:26 am IST,  Updated : May 11, 2022 10:26 am IST

आग लगने की खबर फौरन नागपुर के महानगर पालिका के अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। हालांकि देर रात तक इस आग पर काबू पा लिया गया।   

Fire In Nagpur- India TV Hindi
Fire In Nagpur Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नागपुर के सुराबर्डी के जंगल में भीषण आग लगी
  • 6 किलोमीटर तक के एरिया को चपेट में लिया
  • इस आग पर देर रात तक पा लिया गया काबू

Fire In Nagpur Forest: महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती रोड स्थित राष्ट्रीय एक्सप्लोसिव एंड कॉमर्शियल एक्सप्लोसिव कंपनी से सटे सुराबर्डी के जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग इतनी खौफनाक थी कि इसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और जंगल के 6 किलोमीटर के एरिया में फैल गई।   

आग (Fire In Nagpur Forest) लगने की खबर फौरन नागपुर के महानगर पालिका के अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। हालांकि देर रात तक इस आग पर काबू पा लिया गया। 

जिस जगह पर आग लगी, उसके पास में ही पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी था। इस आग में एक प्राइवेट कंपनी को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है और उसके केबल जलकर राख हो गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।