1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'कसाब का भाई बोल रहा हूं', मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा कॉल, कहा- हेडक्वार्टर को बम से उड़ा दूंगा

'कसाब का भाई बोल रहा हूं', मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा कॉल, कहा- हेडक्वार्टर को बम से उड़ा दूंगा

 Reported By: Saket Rai Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 02, 2025 09:43 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 09:43 pm IST

शराब के नशे में धुत एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा फोन किया और कहा कि वह आतंकवादी कसाब का भाई है और वह मुंबई पुलिस के हेडक्वार्टर को बम से उड़ा देगा।

Kasabs brother speaking a threatening call to Mumbai Police control room said I will blow up the hea- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया। इस दौरान फोन करने वाले कॉलर ने दावा किया कि वह मुंबई हमले के आतंकवादी अजमल कसाब का भाई बोल रहा है और वह मुंबई पुलिस के हेडक्वार्टर को उड़ा देगा। इस धमकी भरे कॉल के आने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में पुलिस जांच में जुट गई। मुंबई की मुलुंड पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि फोन करने वाला व्यक्ति मुंबई के मुलुंड का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने पुलिस को फोन कर धमकी दी।

कॉलर बोला- कसाब का भाई बोल रहा हूं

पुलिस अधिकारी ने इस मामले में बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने मुंबई पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह मुंबई पुलिस के हेडक्वार्ट्र को उड़ा देगा। उसने फोन पर खुद को आतंकवादी अजमल कसाब का भाई बताया। बता दें कि अजमल कसाब मुंबई के 26/11 हमले का दोषी था, जिसे फांसी की सजा दी गई थी। फोन करने वाले आरोपी शख्स ने कहा कि कसाब का भाई बोल रहा हूं और इसके बाद उसने फोन को काट दिया। पुलिस ने जब उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो वो मुंबई के मुलुंड इलाके का निकला।

पीयूष शुक्ला के रूप में हुई आरोपी की पहचान

मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान पीयूष शुक्ला के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी व्यक्ति ने बताया कि कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण वह चिंतित था और इसलिए उसने दारू पी लिया था। नशे की हालत में ही उसने पुलिस को कॉल कर मुंबई पुलिस के हेडक्वार्टर को उड़ाने की धमकी दी। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई का जा रही है। बता दें कि इससे पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के लिए धमकी भरे कॉल्स किए जा चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।