1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10441 नए मामले और 258 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10441 नए मामले और 258 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 09:02 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 09:02 pm IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 10 हजार 441 पॉजिटिव केस सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 258 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में आज स्वस्थ होकर घर गए मरीजों की संख्या 8 हजार 157 है।

Maharashtra Coronavirus cases till 23 August - India TV Hindi
Maharashtra Coronavirus cases till 23 August  Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख 82 हजार 383 और कुल मौत का आंकड़ा 22 हजार 253 पहुंच गया है। राज्य में कुल 1 लाख 71 हजार 542 एक्टिव मामले है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 10 हजार 441 पॉजिटिव केस सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 258 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में आज स्वस्थ होकर घर गए मरीजों की संख्या 8 हजार 157 है। जबकि अब तक महाराष्ट्र में स्वस्थ हुए कुल मरीज 4 लाख 88 हजार 271 हो गए है। राज्य में अभी रिकवरी रेट 71.55 प्रतिशत है।

अगर मुंबई की बात करें तो यहां 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 991 नए केस मिले है। पिछले 24 घंटे में 34 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अबतक कुल केस 1 लाख 36 हजार 353 संक्रमित हो चुके है वहीं कुल मौत 7 हजार 422 है। 

महाराष्ट्र के कल्याण में कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले एक अस्पताल का लाइसेंस रोगियों से अधिक फीस वसूलने तथा अन्य सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) की प्रवक्ता माधुरी फोफले ने बताया कि निगम को मरीजों से श्रीदेवी अस्पताल के बारे में अधिक फीस वसूलने की शिकायतें मिलीं। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त डॉ.

विजय सूर्यवंशी के निर्देश पर अवर निगम आयुक्त सुनील पवार द्वारा इस अस्पताल का लाइसेंस 31 अगस्त तक या आधिकारिक आदेशों के अनुपालन तक के लिए निलंबित कर दिया गया। आदेश में कहा गया है कि इस अस्पताल में हेमोडायलिसिस सुविधा जारी रहेगी लेकिन नये मरीजों की भर्ती पर रोक रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।