1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अब तक 8 की मौत

महाराष्ट्र में 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अब तक 8 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 12:20 pm IST,  Updated : May 14, 2020 12:20 pm IST

महाराष्ट्र पुलिस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1000 से ज्यादा इस कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Maharashtra Police- India TV Hindi
Maharashtra Police Image Source : AP

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी से पुलिस कर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र पुलिस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1000 से ज्यादा इस कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से 100 से अधिक पुलिस अधिकारी हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक महाराष्ट्र में 8 पुलिस कर्मी जान गंवा चुके हैं। जिसमें सबसे बड़ी तादात मुंबई के पुलिस कर्मियों की है। बता दें कि देश के कुल कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से हैं, देशभर में जितने केस आए हैं उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा अकेले महाराष्ट्र का ही है। महाराष्ट्र में अबतक 25922 कोरोना वयारस मामले सामने आ चुके हैं और वहां पर इस वायरस की वजह से अबतक 975 लोगों की जान गई है। 

महाराष्ट्र पुलिस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक 1001 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में पाए गए हैं। जिसमें से 107 ऑफिसर श्रेणी के हैं वहीं शेष 894 पुलिस के जवान हैं। राज्य में अभी तक 8 पुलिस कर्मियों की मौत इस घातक वायरस के चलते हो चुकी है। इसके अलावा पॉजिटिव केस की संख्या 851 है। इसमें भी 89 अधिकारी और 762 पुलिस के जवान शामिल हैं। अभी तक 18 आफिसर और 124 जवानों के साथ ही कुल 142 पुलिस कर्मी कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं अब तक महाराष्ट्र पुलिस के 8 जवानों की मौत हुई है। 

पुलिस पर हमलों के 218 मामले 

महाराष्ट्र पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस से मुकाबले में मदद कर रही पुलिस टीम पर 218 हमले हो चुके हैं। अब तक 83 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 770 लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर पुलिस अब तक 1 लाख 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने अब तक 669 लोगों को क्वारन्टीन का उल्लंघन करने के लिए पकड़ा हैं इसमें मुंबई के आंकड़े शामिल ​नहीं है। राज्य में विभिन्न उल्लंघनों के लिए 20195 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं 57 हजार से ज्यादा वाहन सीज किए गए हैं। साथ ही पुलिस 4 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूल कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।