1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Rains Live Update : मुंबई में भारी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, पानी भरने से अंधेरी सब-वे बंद

Mumbai Rains Live Update : मुंबई में भारी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, पानी भरने से अंधेरी सब-वे बंद

 Written By: Niraj Kumar
 Updated : Jul 07, 2022 11:39 pm IST

Mumbai Rains Live Update : मुंबई में बारिश से कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। पानी भरने के चलते अंधेरी सब वे को बंद कर दिया गया है।

Mumbai rain- India TV Hindi
Mumbai rain Image Source : PTI

Mumbai Rains Live Update : मुंबई में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुककर तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। पानी भरने के चलते अंधेरी सब वे को बंद कर दिया गया है। वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ रहा है। लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी बारिश के चलते प्रभावित हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं। बारिश से जुड़ी खबरों के अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

 

Mumbai Rains Update 07 July

Auto Refresh
Refresh
  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पालघर में स्कूल की दीवार गिरी

    ठाणे में कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबरें मिली हैं। पालघर जिले में भारी बारिश चलते दहाणु तालुक में जिला परिषद स्कूल की दीवार गिर गयी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों ने इलाके से मलबा हटाने में मदद की। 

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ठाणे : सीएम शिंदे के घर के पास भी भरा पानी

    ठाणे जिले में रातभर भारी बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के आसपास भी बृहस्पतिवार सुबह पानी भर गया। सूचना मिलते ही निगम के कर्मचारियों का दस्ता सीएम शिंदे के घर के पास पहुंचा और पानी निकालने की व्यवस्था की। 

     

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: पानी भरने से अंधेरी सब-वे बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।