1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर, समर वैकेशन को लेकर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर, समर वैकेशन को लेकर कही बड़ी बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2021 10:18 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 10:18 pm IST

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी किया है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 1 मई से 28 जून तक स्कूल, जूनियर क्लॉसेज को समर वैकेशन दिया जाए।

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर, समर वैकेशन को लेकर कही बड़ी बात- India TV Hindi
महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने जारी किया सर्कुलर, समर वैकेशन को लेकर कही बड़ी बात Image Source : FILE PHOTO

मुंबई। महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी किया है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 1 मई से 28 जून तक स्कूल, जूनियर क्लॉसेज को समर वैकेशन दिया जाए। कोविड की स्थित्ति को देखते हुए वर्ष 2021 और 2022 के लिए तत्कालीन स्थित्ति देखते हुए प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर कॉलेज शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

पाबंदियां नहीं होने पर महाराष्ट्र में इलाजरत रोगियों की संख्या दस लाख तक पहुंच जाती: मुख्यमंत्री 

महाराष्ट्र सरकार ने अगर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां नहीं लगाई होतीं तो राज्य में कोरोना वयरस के इलाजरत रोगियों की संख्या नौ से दस लाख तक पहुंच जाती। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कही। उन्होंने कहा कि पूरी तरह लॉकडाउन की जरूरत हो सकती है लेकिन ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम उस चरण तक पहुंचेंगे।’’

महाराष्ट्र स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन पर दिए संबोधन में उन्होंने कहा कि नवीनतम पाबंदियों से कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिली और उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब 6.5 लाख बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस की इस लहर से उसी तरह लड़ेंगे जैसे पिछले वर्ष लड़े थे।’’

ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए जरूरी 12 करोड़ टीके की खुराक खरीदने के लिए एक बार में चेक से भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में लोगों का टीकाकरण शनिवार से खुराक की उपलब्धता के मुताबिक होगा और राज्य को शुक्रवार को तीन लाख खुराकें मिली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।