1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शराब की दुकान में घुसा, बोरी में भरे 4 लाख रुपये के सिक्के और हो गया रफूचक्कर; नागपुर से चोरी का अनोखा VIDEO आया सामने

शराब की दुकान में घुसा, बोरी में भरे 4 लाख रुपये के सिक्के और हो गया रफूचक्कर; नागपुर से चोरी का अनोखा VIDEO आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 18, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 12:41 pm IST

इन दिनों नागपुर में चोरों के निशाने पर शराब की दुकानें हैं। पिछले दो सप्ताह में शराब की दुकानों में चोरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। ऐसा ही एक और अनोखी चोरी का नया मामला सामने आया है।

nagpur theft in liquor shop- India TV Hindi
शराब की दुकान में चोरी Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर में शराब की दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर ने दुकान में रखे 3.75 लाख रुपये के सिक्के समेत 5 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन दिनों नागपुर में चोरों के निशाने पर शराब की दुकानें हैं। पिछले दो सप्ताह में शराब की दुकानों में चोरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।

चोरी का CCTV फुटेज आया सामने

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 16 जून को कैसे एक शराब की दुकान में घुसकर चोर ने 4 लाख 87 हजार रुपये के कैश पर हाथ साफ कर दिया। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि 4.87 लाख में 3 लाख 75 हजार रुपये के सिक्के हैं और अन्य नगद है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने राजा खान नामक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके पास से चोरी का कुछ माल भी जब्त किया गया है।

ऐसे दिया चोरी की वारदात को अंजाम

सीसीटीवी में दिख रहा है कि देर रात चोर ने शटर को बीच से ऊपर उठकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद सिक्के सहित दुकान में रखे रुपये चोरी कर लिए। इसमें 3.75 लाख के सिक्के ही थे। दुकानदार ने 5-10 और ₹20 के सिक्कों के अलग-अलग पैकेट बनाकर काउंटर में रखे थे। फुटेज खंगालने पर रात 3:41 से 4:10 के बीच चोर भीतर जाता है और चोरी करके बाहर निकलता दिखाई दिया।  

बियर शॉप में काउंटर विंडो से अंदर घुसा चोर

बता दें कि इससे पहले 6 जून की मध्यरात्रि को भी एक चोर ने बियर शॉप में काउंटर खिड़की से अंदर घुसकर दुकान में रखे 25 हजार रुपये चुरा लिए थे। इस चोरी की वारदात का भी वीडियो दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर बियर शॉप में अपने लचीले शरीर के साथ काउंटर खिड़की से होते हुए अंदर घुसता है और वहां रखे पैसों को चुरा लेता है। चोरी की इस घटना के बारे में जब पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस के लिए भी यह सवाल बन गया कि आखिर दुकान में रखे कैश की चोरी हुई कैसे? जब पुलिस ने बियर शॉप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि 20 वर्षीय शेख राजा उर्फ शेख बाबा नाम का चोर लोहे की जाली से गुजरते हुए अंदर घुस रहा है, जहां से आमतौर पर ग्राहकों को बियर की बोतल दी जाती है। 

यह भी पढ़ें-

फेमस एक्टर के घर में चोरी, 10 साल से जिसे समझते रहे भरोसेमंद, वही निकला दगाबाज, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।