Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. असम की हिमंत सरकार ने 4 साल में विज्ञापनों पर खर्च किए 370 करोड़, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

असम की हिमंत सरकार ने 4 साल में विज्ञापनों पर खर्च किए 370 करोड़, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Mar 12, 2025 10:02 pm IST, Updated : Mar 12, 2025 10:02 pm IST

हिमंत विश्व शर्मा ने मई 2021 में भाजपा के नेतृत्व वाली दूसरी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। मंत्री ने कहा कि 2020-21 में सोनोवाल सरकार ने 30.24 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि दूसरी बार सरकार बनने के बाद शर्मा ने अगले वर्ष 72.83 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किए।

Chief Minister Himanta Biswa Sarma- India TV Hindi
Image Source : PTI मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सरकार ने पिछले चार वित्त वर्षों में विज्ञापनों पर 370 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका ने बुधवार को विधानसभा को यह जानकारी दी। हजारिका ने कहा कि वहीं 2016 से 2021 तक असम के मुख्यमंत्री रहे सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली रकार ने 2016-17 से पांच वित्त वर्षों में विज्ञापनों पर 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

पहले साल हिमंता सरकार ने खर्च किए 73 करोड़

हजारिका ने कांग्रेस विधायक अब्दुल बातिन खांडाकर को दिए लिखित जवाब में कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार ने 2021-22 से पिछले चार वित्त वर्षों के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और आउटडोर मीडिया में विज्ञापनों पर कुल 372.33 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। शर्मा ने मई 2021 में भाजपा के नेतृत्व वाली दूसरी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। हजारिका ने कहा कि 2020-21 में सोनोवाल सरकार ने 30.24 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि दूसरी बार सरकार बनने के बाद शर्मा ने अगले वर्ष 72.83 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च किए।

हर साल विज्ञापन खर्च में बढ़ोतरी

विधानसभा को सूचित किया गया कि इसके बाद की अवधि में शर्मा सरकार ने हर साल विज्ञापन खर्च में वृद्धि की और 2022-23 में 78.85 करोड़ रुपये, जबकि 2023-24 में 160.92 करोड़ रुपये खर्च किए। हजारिका ने कहा हालांकि वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों पर 59.72 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

मंत्री ने निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई के एक प्रश्न के अलग से उत्तर में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के शासन के अंतिम वित्त वर्ष 2015-16 में असम सरकार ने विज्ञापनों पर 18.58 करोड़ रुपये खर्च किए थे। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, कुकी बहुल क्षेत्रों में बंद के कारण सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Arunachal Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement