1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Bajaj Auto ने भारत में लॉन्च की दमदार और स्टाइलिश हस्कवरना बाइक्स, जानिए क्या है इस प्रीमियम बाइक्‍स के दाम

Bajaj Auto ने भारत में लॉन्च की दमदार और स्टाइलिश हस्कवरना बाइक्स, जानिए क्या है इस प्रीमियम बाइक्‍स के दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2020 06:32 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 06:32 pm IST

बजाज ऑटो ने शोरूम में नई हस्कवरना ब्रांड के दो मोटरसाइकिले उतारी है ।

 Bajaj Auto launches powerful and stylish Haskavarna bikes...- India TV Hindi
 Bajaj Auto launches powerful and stylish Haskavarna bikes in India, know their price

नई दिल्ली। देश की प्रमुख टू-व्‍हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने मंगलवार को देश में एक नई प्रीमियम बाइक को लॉन्‍च किया है। हस्‍कवरना ब्रांड के तहत कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने हस्कवरना स्वार्टपिलेन 250 (Husqvarna Svartpilen 250) और हस्कवरना विटपिलेन 250 (Husqvarna Vitpilen 250) को शुरुआती एक्‍स-शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपए में लॉन्च किया है। हस्कवरना स्वीडन का प्रमुख ब्रांड है और ये केटीएम समूह का हिस्सा है। इस समूह में बजाज ऑटो की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में इन दोनों मोटरसाइकिलों का अनावरण बीते दिसंबर में किया गया था। 

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि भारत में पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रीमियम मोटरसाइकिल खंड में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) करीब 19 प्रतिशत रही है। हस्कवरना मोटरसाइकिलों को केटीएम के शोरूम से बेचा जाएगा। शुरुआत में ये दोनों गाड़ियां 45 शहरों के 100 शोरूमों में उपलब्ध होंगी। अगले पांच महीनों में इन्हें 275 शहरों में केटीएम के करीब 400 शोरूमों से बेचा जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा