नयी दिल्ली। दिग्गज घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की जनवरी महीने में कुल बिक्री 17.74 प्रतिशत गिरकर 47,862 इकाई पर रही। एक साल पहले इसी महीने में उसने 58,185 इकाइयों की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स ने शनिवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 18 प्रतिशत गिरकर 45,242 इकाई पर रही। पिछले साल जनवरी में उसने 54,915 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 13,894 इकाई रही, जो कि जनवरी 2019 में 17,826 इकाइयों पर थी।
- Hindi News
- पैसा
- ऑटो
- Tata Motors sales: जनवरी 2020 में टाटा मोटर्स की बिक्री 18 प्रतिशत घटी
Tata Motors sales: जनवरी 2020 में टाटा मोटर्स की बिक्री 18 प्रतिशत घटी
दिग्गज घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की जनवरी महीने में कुल बिक्री 17.74 प्रतिशत गिरकर 47,862 इकाई पर रही।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement