1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2025 तक भारत में होंगे दुनिया के 5 फीसदी धनकुबेर, 10 वर्ष में चार गुनी हुई अरबपतियों की संख्या

2025 तक भारत में होंगे दुनिया के 5 फीसदी धनकुबेर, 10 वर्ष में चार गुनी हुई अरबपतियों की संख्या

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 03, 2016 12:41 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 01:15 pm IST

देश में धनकुबेर की संख्या लगातार बढ़ रही है। नाइट फ्रेंक वेल्थ रिपोर्ट 2016 के अनुसार साल 2025 तक दुनिया के धनकुबेरों में भारत का हिस्सा पांच फीसदी होगा।

2025 तक भारत में होंगे दुनिया के 5 फीसदी धनकुबेर, 10 वर्ष में चार गुनी हुई अरबपतियों की संख्या- India TV Hindi
2025 तक भारत में होंगे दुनिया के 5 फीसदी धनकुबेर, 10 वर्ष में चार गुनी हुई अरबपतियों की संख्या

मुंबई। देश में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नाइट फ्रेंक वेल्थ रिपोर्ट 2016 के अनुसार साल 2025 तक दुनिया के धनकुबेर में भारत का हिस्सा पांच फीसदी होगा। वहीं अरबपतियों की कुल संख्या में भारत का हिस्सा 2025 तक बढकर फीसदी तक पहुंच जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक बीते दस वर्षों के दौरान भारत में अरबपतियों की संख्या लगभग चार गुना होकर 78 हो गई। हालांकि, इस दौरान वैश्विक स्तर पर यह संख्या 68 फीसदी बढ़कर 1,919 पर पहुंच गई।

10 साल में 340 फीसदी बढ़ी अरबपतियों की संख्या

पिछले 10 साल में भारत में अति धनी व्यक्तियों की संख्या 340 फीसदी बढ़कर 6,020 हो गई जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या 61 फीसदी बढ़कर 1,87,468 रही। नाइट फ्रेंक इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री और राष्ट्रीय निदेशक – शोध, सामांतक दास ने कहा, पुराने आंकड़ों को देखते हुए हमारा विश्वास है कि 2025 तक अरबपतियों की वैश्विक संख्या में भारत का हिस्सा 6 फीसदी होगा जबकि अति धनवानों की जनसंख्या में भारत का योगदान पांच फीसदी तक होगा।

मुंबई में हैं सबसे ज्यादा अरबपति

मुंबई में अति धनी व्यक्तियों की संख्या सबसे ज्यादा 1094 है, जबकि दिल्ली में 545 है। यानी देश के 18 फीसदी सबसे अमीर व्यक्ति मुंबई में रहते हैं। वहीं दिल्ली में यह संख्या 9 फीसदी है। फिलहाल ग्लोबल रैंकिंग में दोनों शहर 21 और 33 नंवबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 इनकी रैंकिंग बढ़कर 14 और 29 होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा