1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कॉग्निजैंट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 40 फीसदी घटा, कंपनी की आय 9 फीसदी बढ़ी

कॉग्निजैंट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 40 फीसदी घटा, कंपनी की आय 9 फीसदी बढ़ी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 05, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 05:45 pm IST

अमेरिका की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजैंट टेक्‍नोलॉजी सॉल्‍यूसंश कॉरपोरेशन के शुद्ध लाभ में अप्रैल-जून तिमाही में 40 फीसदी की कमी आई है।

कॉग्निजैंट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 40 फीसदी घटा, कंपनी की आय 9 फीसदी बढ़ी- India TV Hindi
कॉग्निजैंट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 40 फीसदी घटा, कंपनी की आय 9 फीसदी बढ़ी

न्यूयॉर्क। अमेरिका की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजैंट टेक्‍नोलॉजी सॉल्‍यूसंश कॉरपोरेशन के शुद्ध लाभ में अप्रैल-जून तिमाही में 40 फीसदी की कमी आई है। इस दौरान यह 25.24 करोड़ डॉलर (लगभग 1600 करोड़ रुपए) रहा है। ऐसा आयकर के लिए उच्च प्रावधान किए जाने के कारण हुआ है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि एक वर्ष पहले इसी तिमाही में उसने 42.01 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

गौरतलब है कि कंपनी का मुकाबला इंफोसिस और टीसीएस जैसी कंपनियों से है। हालांकि, इस अवधि में कंपनी की आय 9.2 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसकी आय 3.08 अरब डॉलर थी। कंपनी के कारोबार में यह वृद्धि उसके वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही के आकलन 3.34 से 3.40 अरब डॉलर के अनुरूप ही है।

कंपनी जनवरी-दिसंबर को अपना वित्त वर्ष मानती है। गौरतलब है कि कॉग्निजैंट के कर्मचारियों में बड़ी संख्या भारतीयों की है। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिये अपने कारोबार के अनुमान को पहले के 13.65-14 अरब डॉलर से घटाकर 13.47 से 13.60 अरब डॉलर कर दिया। कंपनी ने इस अवधि में 11,300 लोगों को नियुक्त किया और 30 जून 2016 की स्थिति के अनुसार उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 2.44 लाख हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा