1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार की सार्वजनिक परिवहन, लॉजिस्टिक को पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा चालित बनाने की योजना: नितिन गडकरी

सरकार की सार्वजनिक परिवहन, लॉजिस्टिक को पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा चालित बनाने की योजना: नितिन गडकरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 15, 2021 10:34 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 10:34 pm IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई वाहनों (लॉजिस्टिक) को 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित करने की योजना बनायी है।

सरकार की सार्वजनिक परिवहन, लॉजिस्टिक को पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा चालित बनाने की योजना: नितिन गडकरी- India TV Hindi
सरकार की सार्वजनिक परिवहन, लॉजिस्टिक को पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा चालित बनाने की योजना: नितिन गडकरी Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई वाहनों (लॉजिस्टिक) को 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित करने की योजना बनायी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश ने पिछले एक दशक में हरित ऊर्जा की पहुंच में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उद्योग मंडल सीआईआई के ‘ऑनलाइन’ आयोजित कर्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भारत 2022 तक 1,75,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक दशक में, भारत ने अक्षय ऊर्जा के एकीकरण को बढ़ाते हुए हरित ऊर्जा पहुंच में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है हमने सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई वाहनों को 100 प्रतिशत हरित और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत से चलाने की योजना बनाई है।’’ गडकरी ने कहा कि देश फिलहाल नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता के मामले में 5वें स्थान पर है। सरकार की अनुकूल नीतियों और पहलों के साथ, भारत 2030 तक 4,50,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को भी पार कर जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत तेजी से आवाजाही के वैकल्पिक साधनों को विकसित कर रहा है। इसमें रोपवे, केबल कार फुनिक्युलर रेल (केबल रेलवे) आदि शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा