1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत का forex reserves 68.9 करोड़ डॉलर बढ़ा, 584.55 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का forex reserves 68.9 करोड़ डॉलर बढ़ा, 584.55 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 05, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 06:46 pm IST

देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 17.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.421 अरब डॉलर हो गया।

India's forex reserves increase by USD 689 mn to USD 584.55 bn- India TV Hindi
India's forex reserves increase by USD 689 mn to USD 584.55 bn Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (India's forex reserves) 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 68.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.554 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 16.9 करोड़ डॉलर घटकर 583.865 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले इस मुद्राभंडार में पिछले कुछ सप्ताहों से निरंतर तेजी बनी हुई थी।

विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 50.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.615 अरब डॉलर हो गयीं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा संपत्ति भी शामिल होती हैं।

आंकड़ों के अनुसार देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 17.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.421 अरब डॉलर हो गया। देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर बढ़कर 1.517 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार मामूली रूप से घटकर घटकर 5.001 अरब डॉलर रह गया। 

यह भी पढ़ें: Big Relief: 4 दिन में सोना हुआ 44,000 रुपये से सस्‍ता

यह भी पढ़ें: jio, Airtel, Vi, BSNL व MTNL मोबाइल रिचार्ज करवाने पर मिलेंगे 1000 रुपये, शानदार है स्‍कीम

यह भी पढ़ें: आप रोज 70 रुपये बचाकर बन सकते हैं करोड़पति, इन टिप्‍स को करें फॉलो

यह भी पढ़ें: Hyundai करने जा रही है पाकिस्‍तान में Elantra को लॉन्‍च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को दी खुशखबरी, कंपनी उठाएगी कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा खर्च

यह भी पढ़ें: MSP पर अपनी फसल बेचने के लिए किसानों के पास है बस आज का दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा