1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बहुत दिनों बाद आई खुशखबरी, देश का विदेशी पूंजी भंडार 6.77 करोड़ डॉलर बढ़ा

बहुत दिनों बाद आई खुशखबरी, देश का विदेशी पूंजी भंडार 6.77 करोड़ डॉलर बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 27, 2018 09:30 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 09:30 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 6.77 करोड़ डॉलर बढ़कर 405.14 अरब डॉलर हो गया, जो 27,873.0 अरब रुपए के बराबर है।

forex reserve- India TV Hindi
forex reserve Image Source : FOREX RESERVE

नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 6.77 करोड़ डॉलर बढ़कर 405.14 अरब डॉलर हो गया, जो 27,873.0 अरब रुपए के बराबर है। इससे पहले के सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 73.45 करोड़ डॉलर घटकर 405.075 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।  

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 4.68 करोड़ डॉलर बढ़कर 380.04 अरब डॉलर हो गया, जो 26,151.1 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.13 अरब डॉलर रहा, जो 1,449.7 अरब रुपए के बराबर है।

इस दौरान, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 18 लाख डॉलर घटकर 1.47 अरब डॉलर हो गया, जो 101.9 अरब रुपए के बराबर है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 22 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 170.3 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा