1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनवरी में दुनियाभर के स्‍टॉक मार्केट से 8 लाख करोड़ डॉलर डूबे, अमेरिका में मंदी बढ़ने की संभावना: BAML

जनवरी में दुनियाभर के स्‍टॉक मार्केट से 8 लाख करोड़ डॉलर डूबे, अमेरिका में मंदी बढ़ने की संभावना: BAML

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 23, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Jan 23, 2016 02:06 pm IST

जनवरी में अब तक दुनियभर के स्‍टॉक मार्केट से निवेशकों के 8 लाख करोड़ डॉलर डूब चुके हैं। निवेशकों ने सरकारी बांड्स में सबसे ज्‍यादा पैसा लगाया है।

जनवरी में दुनियाभर के स्‍टॉक मार्केट से 8 लाख करोड़ डॉलर डूबे, अमेरिका में मंदी बढ़ने की संभावना: BAML- India TV Hindi
जनवरी में दुनियाभर के स्‍टॉक मार्केट से 8 लाख करोड़ डॉलर डूबे, अमेरिका में मंदी बढ़ने की संभावना: BAML

लंदन। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बीएएमएल) ने शुक्रवार को कहा है कि दुनियभर के स्‍टॉक मार्केट से इस साल अब तक निवेशकों के 8 लाख करोड़ डॉलर डूब चुके हैं और निवेशकों ने पिछले सप्‍ताह सरकारी बांड्स में सबसे ज्‍यादा पैसा लगाया है। निवेशकों को डर सता रहा है कि ग्‍लोबल इकोनॉमी एक बार फि‍र मंदी में फंस सकती है। बैंक के यूएस इकोनॉमिस्‍ट का यह भी कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका भी मंदी के दौर में प्रवेश कर रही है।

2008-09 की तरह दोबारा मंदी आने की संभावना के बीच बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने 2016 के ग्रोथ फोरकास्‍ट को 2.5 फीसदी से घटाकर 2.1 फीसदी कर दिया है। बीएएमएल ने कहा कि मंदी के बढ़ती आशंका के बीच 21 जनवरी तक दुनियाभर के स्‍टॉक मार्केट से 7.8 लाख करोड़ डॉलर मूल्‍य के शेयर डूब चुके हैं। इकोनॉमिस्‍ट ईथान हैरिस और इमानुएला एनेनाजोर ने कहा कि अगले साल मंदी होगी हम यह नहीं कह सकते। दुर्घटना होगी और हम इस झटके को झेलने के लिए अपर्याप्‍त पॉलिसी के लिए चिंतत हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए इकोनॉमी ठीक है और मंदी का जोखिम कम है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग प्‍लांट लगाएगी मैनकाइंड फार्मा, करेगी 300 करोड़ रुपए का निवेश

तेल कीमतों में गिरावट, चीन के प्रति बढ़ती चिंता और फेडरल रि‍जर्व के पहली बार ब्‍याज दर बढ़ाने के बाद निवेशकों को डरा दिया है, जिसकी वजह से दुनियाभर में स्‍टॉक मार्केट में जनवरी के दौरान रिकॉर्ड गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत में सिटी बैंक के इकोनॉमिस्‍ट ने कहा था कि वैश्विक मंदी का खतरा बढ़ रहा है, मोर्गन स्‍टेनली ने खराब स्थितियों में मंदी आने की 20 फीसदी संभावना व्‍यक्‍त की है। फ्रेंच बैंक सोसिएत जनरल ने कहा है कि मंदी की संभावना 10 फीसदी है और यह बढ़ रही है।  इस हफ्ते हाई-यील्‍ड बांड फंड्स से एक साल में दूसरी बार सबसे ज्‍यादा पैसा बाहर निकाला गया है। 20 जनवरी तक सरकारी बांड्स ने 5.1 अरब डॉलर की राशि आकर्षित की है, पिछले 12 महीने का यह सबसे ज्‍यादा निवेश है। 10 साल वाली यूएस ट्रेजरी यील्‍ड में 2 फीसदी गिरावट आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा